नई दिल्ली: TECNO ने इंडियन मार्केट में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन TECNO POP X 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें लंबी बैटरी, मजबूत बॉडी और हर हाल में कनेक्टिविटी चाहिए। इस फोन में 6500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक आराम से चलती है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। यह जल्दी चार्ज होता है। इसमें घंटों का बैकअप मिलता है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जो दिनभर फोन का भारी इस्तेमाल करते हैं।
FreeLink Communication टेक्नोलॉजी से नेटवर्क न होने पर भी आप इस फोन से करीब 1.5 किलोमीटर तक दूसरे फोन से सीधे कॉल, मैसेज और फाइल शेयर कर सकते हैं। यह फीचर बेसमेंट, गांव, खेत, कंस्ट्रक्शन साइट या कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में बेहद काम का साबित होगा। फोन की मजबूती भी इसकी खास पहचान है। यह एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम डिजाइन के साथ आता है और IP64 रेटिंग के साथ धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का बड़ा HD+ स्क्रीन मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद एक्सपीरियंस देता है। वीडियो देखना, गेम खेलना या स्क्रॉल करना—सब कुछ स्मूद लगेगा।
MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी को आसानी से संभालता है। 4GB/6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि इसमें AI फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Image Extender और AI Flash Snap ,AI Noise Cancellation, WhatsApp Assistant, AI Writing Assistant और Circle to Search भी मौजूद हैं। TECNO POP X 5G उन यूज़र्स के लिए एक दमदार ऑप्शन है, जो लंबी बैटरी, मजबूत बॉडी और बिना नेटवर्क के भी कनेक्टिविटी चाहते हैं। बजट में यह फोन पावर + प्रैक्टिकल फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन बनकर है।
