नई दिल्ली: Hyundai Motor India ने इंडियन मार्केट में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Ioniq 5 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा फ्यूचरिस्टिक लुक, मॉडर्न फीचर्स और ज्यादा बड़े बैटरी पैक और बेहतर फीचर्स के साथ ही बढ़ी कीमत के साथ आई है।
अब इसे सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर तक की रेंज हासिल कर सकते हैं। अब आपको EV चार्जिंग के लिए अलग से मोबाइल ऐप, कार्ड या कैश की जरूरत नहीं पड़ेगी। जब आप कार को किसी चार्जिंग स्टेशन पर लगाते हैं, तो कार की इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर ही चार्जिंग ऑप्शन दिखेगा। वहीं से आप चार्जिंग सेशन शुरू कर सकते हैं और उसी स्क्रीन से सीधे पेमेंट भी कर सकते हैं।
इस नई Ioniq 5 की सबसे बड़ी ताकत इसकी 84 kWh की बड़ी बैटरी है। अब कंपनी के मुताबिक इसकी रेंज करीब 690 किलोमीटर तक पहुंच गई है। कंपनी का दावा है कि 350 kW DC फास्ट चार्जर के साथ यह सिर्फ सिर्फ 18 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। इसमें नए फ्रंट और रियर बम्पर, नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड रियर स्पॉइलर और शार्पर पिक्सेल लाइटिंग मिलेगी। इंटीरियर में 12.3-इंच का ड्यूल-स्क्रीन इंफोटेनमेंट और क्लस्टर, 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, और ओब्सीडियन ब्लैक थीम मिलेगी। इसमें नया 3-स्पोक लेदर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें illuminated लोगो मिलता है। इसके अलावा heated steering wheel, heated और ventilated सीट्स जैसे फीचर्स इसे लग्ज़री कार जैसा अनुभव देते हैं।
Hyundai Ioniq 5 में Connected Car Navigation Cockpit (ccNC) आपकी कार की स्क्रीन को एक तरह का कंट्रोल सेंटर बना देता है, जहां से आप नेविगेशन, गाड़ी की सेटिंग्स और जरूरी जानकारी सब कुछ एक ही जगह से आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। अब कार को अपडेट कराने के लिए बार-बार सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि जैसे मोबाइल में सॉफ्टवेयर अपडेट आता है, वैसे ही आपकी कार भी खुद-ब-खुद अपडेट होती रहेगी।
Wireless Android Auto और Apple CarPlay से आप बिना किसी केबल के अपना स्मार्टफोन कनेक्ट करके मैप, कॉल और म्यूजिक जैसी चीजें सीधे कार की स्क्रीन पर इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं Hyundai Bluelink ऐप से आप अपनी कार को दूर बैठकर भी कंट्रोल कर सकते हैं। सेफ्टी में ये बेजोड़ है।
