नई दिल्ली: Maruti Suzuki India Limited ने अप्रैल 2026 में ऐसा मेगा पावर शो किया है, जिसने पूरे ऑटो मार्केट को हिलाकर रख दिया। करीब 2.39 लाख गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री के साथ कंपनी ने नया इतिहास रचा और हर सेगमेंट में अपना दबदबा साबित कर दिया। घरेलू बाजार में सेल्स ऑल-टाइम हाई पर पहुंचीं, तो वहीं SUV और हैचबैक, दोनों सेगमेंट में जबरदस्त डिमांड ने कंपनी को रफ्तार दी।SUV पोर्टफोलियो ने जहां ग्रोथ को पंख दिए, वहीं छोटी कारों, Maruti Suzuki Alto से लेकर Maruti Suzuki Swift तक ने भी शानदार प्रदर्शन कर यह दिखा दिया कि मारुति हर वर्ग के ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। यही ऑलराउंड ताकत इसे बाकी कंपनियों पर भारी बनाती है।
सिर्फ घरेलू बाजार ही नहीं, बल्कि 40,000+ यूनिट्स के एक्सपोर्ट के साथ कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। कुल मिलाकर, रिकॉर्ड सेल्स, हर सेगमेंट में पकड़ और तेज एक्सपोर्ट, इन तीनों के दम पर मारुति ने अप्रैल में खुद को मार्केट का असली किंग साबित कर दिया है।
घरेलू बाजार में भी कंपनी ने झंडे गाड़ दिए। अप्रैल में 1.91 लाख से ज्यादा गाड़ियां भारत में ही बिकीं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं एक्सपोर्ट में भी कंपनी ने जोरदार रफ्तार दिखाई और 40,000 से ज्यादा गाड़ियां विदेश भेजीं। अब मारुति सिर्फ भारत ही नहीं, ग्लोबल मार्केट में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
इस शानदार प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ा रोल SUV सेगमेंट का, जहां Maruti Suzuki Brezza, Maruti Suzuki Ertiga, Maruti Suzuki Grand Vitara और Maruti Suzuki Fronx जैसे मॉडल्स ने बिक्री को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। कंपनी की नई हाइब्रिड SUV Maruti Suzuki Victoris भी चर्चा में बनी हुई है, जो भविष्य की रणनीति की झलक देती है। सिर्फ SUV ही नहीं, बल्कि छोटे और मिड-साइज कार सेगमेंट में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
Maruti Suzuki इस वक्त हर मोर्चे पर फुल स्पीड में दौड़ रही है, घरेलू बाजार, SUV सेगमेंट, एंट्री कार्स और एक्सपोर्ट, हर जगह इसका दबदबा साफ दिख रहा है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले समय में कंपनी नए रिकॉर्ड तोड़ती नजर आएगी।
