टाटा की कारें हुईं महंगी! सितंबर से 25 हजार रुपये तक बढ़ेंगे दाम

टाटा की कारें हुईं महंगी! सितंबर से 25 हजार रुपये तक बढ़ेंगे दाम

• कच्चे माल की बढ़ी कीमत का असर, अब कार खरीदने का बजट बढ़ाना होगा

नई दिल्ली। नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों की जेब पर एक और बोझ बढ़ने वाला है। Tata Motorsकी कारें और एसयूवी 1 सितंबर 2026 से 25 हजार रुपये तक महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने साफ किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी उसके पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में होगी, हालांकि मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से बढ़ोतरी अलग-अलग रहेगी। पेट्रोल-डीजल यानी ICE मॉडल के साथ इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें भी बढ़ेंगी। टाटा ने बढ़ती इनपुट और कमोडिटी लागत, महंगाई और भू-राजनीतिक अनिश्चितता को कीमत बढ़ाने की प्रमुख वजह बताया है। इससे पहले Maruti Suzuki और Hyundai भी कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं।
Tata Motorsपैसेंजर व्हीकल्स ने अपने पूरे पोर्टफोलियो में अधिकतम 25,000 रुपये तक कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, हर कार पर 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी नहीं होगी। टाटा की नई कीमतें 1 सितंबर 2026 से लागू होंगी।
इसलिए अगर कोई ग्राहक पहले से कार खरीदने की योजना बना रहा है तो उसके लिए अगस्त में बुकिंग या डिलीवरी लेना कीमत के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है। यह Tata Motorsकी इस साल की पहली कीमत बढ़ोतरी नहीं है। कंपनी ने इससे पहले जुलाई 2026 से पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी लागू की थी।
टाटा के मुताबिक, वाहन बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और दूसरी इनपुट लागत बढ़ रही है। इसके अलावा महंगाई और दुनिया में जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितता ने भी कंपनियों की लागत पर दबाव बढ़ाया है। कार बनाने की लागत बढ़ी है और उसका कुछ बोझ अब खरीदार की जेब पर आएगा। इससे पहले Maruti Suzuki और Hyundai मोटर इंडिया भी कीमत बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं। Hyundai ने अगस्त में सितंबर से अपने पूरे पोर्टफोलियो में 1% तक कीमत बढ़ाने का ऐलान किया था। वहीं, Maruti Suzuki ने पिछले महीने 30 हजार रुपये तक कीमत बढ़ाने की घोषणा की थी। मारुति ने दो महीने में दूसरी बार बढ़ाई कीमत Maruti Suzuki ने अगस्त से 30 हजार रुपये तक कीमत बढ़ाई थी।