नई दिल्ली: अगर आपको लगता है कि SUVs सिर्फ आराम और स्टाइल के लिए होती हैं, तो Rezvani Vengeance आपकी सोच को पूरी तरह बदलने आई है। यह गाड़ी सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाला टैंक है। अमेरिका की कंपनी Rezvani Motors ने इसे Jeep Wrangler प्लेटफॉर्म पर बनाया है और इसे खासकर उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जो आम लग्ज़री SUVs से हटकर कुछ ज्यादा चाहते हैं। यह दिखने में शानदार और स्टाइलिश, लेकिन सुरक्षा और ताकत में सुपर पावरफुल है।
Rezvani Vengeance को दुनिया की सबसे सुरक्षित एसयूवी माना जा रहा है। इस गाड़ी में कमाल के फीचर्स हैं। गाड़ी पर न तो गोलियों का असर होता है और न ही बम का। पैसेंजर को सुरक्षित रखने के लिए, बुलेटप्रूफ ग्लास, बॉडी आर्मर, रन-फ्लैट मिलिट्री टायर, ईएमपी प्रोटेक्शन, स्मोक स्क्रीन, अंडरसाइड एक्सप्लोसिव प्रोटेक्शन और नाइट विजन की सुविधा से यह गाड़ी लैस है। साथ ही, सात बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, हाइपोथर्मिया किट और गैस मास्क भी गाड़ी के साथ कंपनी दे रही है।
कंपनी ने Rezvani Vengeance को वैकल्पिक एग्जीक्यूटिव सीटिंग पैकेज के साथ पेश किया गया है, जो 2 रेक्लाइनिंग सीटों, एक विशाल एलईडी टीवी और एक स्टार-नाइट हेडलाइनर के साथ मार्केट में उतारा गया है। बमप्रूफ एसयूवी की शुरुआती कीमत 249,000 डॉलर (2.04 करोड़ रुपये) है, जो सभी विकल्पों के साथ 630,000 डॉलर (5.17 करोड़ रुपये) तक जा सकती है। इस कार का इंजन बहुत ही पावर फुल है, जिसके कारण कहा जा रहा है कि यह किसी टैंक से कम नहीं है। यह मिलिट्री ग्रेड एसयूवी आठ सीटर है।
Rezvani Vengeance सड़क पर ऐसे दौड़ेगी जैसे कोई सुपरहीरो हो। चाहे आप 1,000 bhp वाला सुपरचार्ज्ड V8 चुनें या 285 bhp वाला स्टैंडर्ड V6, हर इंजन अपने आप में ताकत और कंट्रोल का पैकेज है। इसमें इंजन का पूरा धमाका है। अगर आप सच में सड़क पर तूफानी स्पीड चाहते हैं, तो 6.2-लीटर सुपरचार्ज्ड V8 चुनिए, जो Dodge Demon से लिया गया है और पूरे 1,000 bhp की ताकत देता है। यह सड़क पर टैंक + सुपर पावर + मिलिट्री-लेवल सुरक्षा + लक्ज़री और स्टाइल का कॉम्बो है।
