• 13.99 लाख से शुरू होती है XUV 7XO, टॉप मॉडल की कीमत 25.79 लाख रुपये
2WD वेरिएंट्स की कीमतों में हुआ इजाफा, AWD मॉडल की कीमतों में बदलाव नहीं
• 200 bhp की पावर और प्रीमियम फीचर्स वाली XUV 7XO अब महंगी
महिंद्रा की लोकप्रिय SUV XUV 7XO खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने इस SUV के चुनिंदा वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। कीमतों में यह इजाफा पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन विकल्पों वाले कई वेरिएंट्स पर लागू हुआ है। हालांकि, सभी मॉडल महंगे नहीं हुए हैं। एंट्री-लेवल AX2 पेट्रोल 2WD की कीमत 13.99 लाख रुपये पर बरकरार है, जबकि टॉप-स्पेक AX7L AWD AT की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतों के बाद Mahindra XUV 7XO की एक्स-शोरूम कीमतें 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर 25.79 लाख रुपये तक हो गई।
पेट्रोल वेरिएंट्स पर AX3 पेट्रोल मैनुअल की कीमत 8,000 रुपये बढ़कर 16.37 लाख रुपये हो गई है। AX5 पेट्रोल मैनुअल और AX3 पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 9,000 रुपये बढ़कर 17.88 लाख रुपये पहुंच गई है। AX7 पेट्रोल मैनुअल अब 19,25,999 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी कीमत में 12,999 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, AX5 पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 9,499 रुपये बढ़कर 19,38,499 रुपये और AX7 पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 10,499 रुपये बढ़कर 20,68,499 रुपये हो गई है।
AX7T पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 13,999 रुपये बढ़कर 22,75,999 रुपये हो गई है। इसके छह-सीटर संस्करण की कीमत 22,95,999 रुपये है। वहीं, AX7L पेट्रोल ऑटोमैटिक की नई कीमत 24,63,999 रुपये है, जो पहले के मुकाबले 14,999 रुपये अधिक है।
डीजल मॉडल्स में भी कई वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई गई हैं। AX डीजल मैनुअल की कीमत 7,499 रुपये बढ़कर 15,36,499 रुपये हो गई है, जबकि AX3 डीजल मैनुअल की नई कीमत 14,87,499 रुपये है। AX5 डीजल मैनुअल और AX3 डीजल ऑटोमैटिक की कीमत 8,999 रुपये बढ़कर 18,37,999 रुपये पहुंच गई है।
AX7 डीजल मैनुअल पर सबसे ज्यादा 20,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसकी नई कीमत 19.80 लाख रुपये है। AX5 डीजल ऑटोमैटिक अब 19,88,999 रुपये में मिलेगा, जबकि AX7 डीजल ऑटोमैटिक की कीमत बढ़कर 21,15,500 रुपये हो गई है।
AX7L डीजल ऑटोमैटिक की कीमत 24,95,999 रुपये और इसके छह-सीटर संस्करण की कीमत 25.16 लाख रुपये बताई गई है।
Mahindra XUV 7XO में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। पेट्रोल इंजन 200 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है। वहीं, डीजल इंजन 2WD और AWD कॉन्फिगरेशन में 182 bhp की पावर तथा 450 Nm का टॉर्क पैदा करता है। SUV में 540-डिग्री कैमरा, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, सन ब्लाइंड्स और इलेक्ट्रिक बॉस मोड जैसे उपकरण मिलते हैं।
