Nissan की जोरदार वापसी, अप्रैल में सेल्स में 75% उछाल, 3,200+ कारें बिकीं

नई दिल्ली: Nissan Motor India ने अप्रैल 2026 में ऐसा जोरदार कमबैक किया है। 75% की धुआंधार ग्रोथ के साथ कंपनी ने घरेलू बाजार में 3,200 से ज्यादा गाड़ियां बेच डालीं, जबकि कुल बिक्री 5,000 के पार पहुंच गई। इस ताबड़तोड़ उछाल के पीछे Nissan Magnite और Nissan Gravite का सबसे बड़ा हाथ रहा।, डबल धमाके ने Nissan की किस्मत चमका दी। Magnite जहां कंपनी की सेल्स का हीरो बनकर उभरी, वहीं Gravite की नई एंट्री ने डिमांड को और तेज कर दिया। SUV सेगमेंट में मिली इसी ताकत ने Nissan को बाजार में मजबूती से खड़ा कर दिया है।

Nissan Motor India ने अप्रैल 2026 में कुल 5,388 वाहनों की बिक्री दर्ज की है। घरेलू और निर्यात दोनों मोर्चों पर संतुलित प्रदर्शन देखने को मिला है। कंपनी की कुल बिक्री में से 3,203 यूनिट भारत में बेची गईं, जबकि 2,185 यूनिट्स का निर्यात किया गया। कंपनी सिर्फ घरेलू बाजार पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी उपस्थिति बनाए हुए है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, नए वित्त वर्ष में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. कंपनी आने वाले महीनों में नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क का विस्तार भी फोकस में है. इससे ग्राहकों तक पहुंच बढ़ेगी और ब्रांड की मौजूदगी मजबूत होगी।

इंडियन ऑटो मेकेट इस समय बेहद प्रतिस्पर्धी हो चुका है. Maruti Suzuki, Hyundai Motor India और Tata Motors जैसी कंपनियां लगातार नए मॉडल और फीचर्स के साथ बाजार में आगे हैं. ऐसे में Nissan के लिए अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होगा। Magnite पहले से ही Nissan की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। यह किफायती है, फीचर्स से भरपूर है और शहर में चलाने के लिए आसान है—इसलिए लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं नई Gravite एक 7-सीटर SUV है, यानी इसमें बड़ी फैमिली आराम से बैठ सकती है।