लग्जरी और स्पीड के तूफान BMW M440i Convertible की INDIA में एंट्री

नई दिल्ली: BMW M440i Convertible ने इंडियन लग्जरी कार मार्केट में एंट्री के साथ ही माहौल बदल दिया है। यह कार स्पीड, स्टाइल और शान का चलता-फिरता पैकेज है। 1.09 करोड़ रुपये की कीमत पर आने वाली यह कार उन लोगों के लिए है जो हर सफर को खास बनाना जानते हैं। महज 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ती है। इसका सॉफ्ट-टॉप रूफ सिर्फ 18 सेकंड में खुलकर आपको खुले आसमान का असली एहसास देता है।

लक्जरी इंटीरियर, दमदार परफॉर्मेंस और आकर्षक डिजाइन के साथ यह कार सड़क पर उतरते ही सबका ध्यान खींच लेती है। BMW M440i Convertible उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सिर्फ कार नहीं, बल्कि एक खास लाइफस्टाइल जीना चाहते हैं, जहां हर एक्सेलरेशन में पावर और हर सफर में आज़ादी महसूस हो।

BMW M440i Convertible कार ताकत, लुक और आराम—तीनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। इसमें 3.0 लीटर का बड़ा पेट्रोल इंजन है, जो काफी ज्यादा ताकत (369bhp) और 500Nm टॉर्क देता है। जैसे ही आप कार का एक्सिलेटर दबाते हैं, कार तुरंत तेज दौड़ने लगती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है। इसका लुक काफी स्टाइलिश और स्पोर्टी है। आगे की बड़ी ग्रिल, पतली LED लाइट्स और मजबूत बॉडी इसे सड़क पर अलग पहचान देती हैं। बड़े 19-इंच के पहिए और पीछे के ड्यूल एग्जॉस्ट इसे और भी दमदार बनाते हैं। यह कार जहां भी जाएगी, लोग मुड़कर जरूर देखेंगे।

BMW M440i Convertible के अंदर बैठते ही आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आप किसी लग्जरी लाउंज में आ गए हों। आपके सामने एक बड़ा 14.9-इंच का टचस्क्रीन होता है, जिससे आप म्यूजिक, नेविगेशन और कार के कई फीचर्स आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही 12.3-इंच की डिजिटल स्क्रीन होती है, जिसमें स्पीड, माइलेज और बाकी जरूरी जानकारी बिल्कुल मोबाइल या टैबलेट की तरह साफ-साफ दिखती है। सीट्स लेदर की होती हैं।

लंबी ड्राइव में थकान कम होती है।
फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग इसे स्पोर्टी लुक देता है । इस कार का इंटीरियर में आराम, स्टाइल और हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। भारत में इसका सीधा मुकाबला Mercedes-Benz CLE Cabriolet से है, जिसकी कीमत थोड़ी ज्यादा,1.16 करोड़ रुपये है।