नई दिल्ली: ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता Land Rover ने इंडिया में अपनी नई हाई-परफॉर्मेंस SUV Range Rover Sport SV लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.05 करोड़ रुपये रखी है। यह हाई-परफॉर्मेंस SUV सुपरकार जैसी स्पीड और महल जैसी लग्जरी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आई है। 626bhp की ताकत, 750Nm का दमदार टॉर्क और सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने की क्षमता इसे सड़क पर दौड़ती रॉयल मशीन बना देती है।
इंडिया-यूके FTA का फायदा भी इस SUV में साफ दिखाई दे रहा है। इंपोर्ट ड्यूटी घटने के बाद Land Rover ने अपनी कई लग्जरी गाड़ियों की कीमतों में बड़ी कटौती की है, जिससे अब करोड़ों की SUV पहले के मुकाबले लाखों रुपये सस्ती हो गई है। नई Range Rover Sport SV की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी अगस्त 2026 से शुरू होगी।
इंडिया-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का फायदा अब लग्जरी कार बाजार में भी साफ दिखाई देने लगा है। पहले जहां इन गाड़ियों पर 110% तक इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी, वहीं अब इसे घटाकर 30% कर दिया गया है। आने वाले वर्षों में यह और कम होकर 10% तक पहुंच सकती है। Land Rover ने हाल ही में अपनी कई लग्जरी SUVs की कीमतों में 75 लाख रुपये तक की कटौती की थी। नई Range Rover Sport SV को खास तौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। SUV पांच शानदार रंगों — Satin Green, Matte Orange, Gloss Blue, Matte Violet और Gloss Teal में उपलब्ध होगी। इसमें 22-इंच फोर्ज्ड व्हील्स, ब्लैक कॉन्ट्रास्ट रूफ, स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम Windsor लेदर इंटीरियर दिया गया है।
इस SUV की सबसे बड़ी ताकत इसका 4.4-लीटर V8 माइल्ड-हाइब्रिड इंजन है। यह इंजन 626bhp की जबरदस्त पावर और 750Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह लग्जरी SUV केवल 3.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। Range Rover Sport SV में दुनिया का पहला 6D Dynamics सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें हाइड्रोलिक इंटरलिंक सेटअप मिलता है। इससे हाई स्पीड पर भी गाड़ी बेहद स्थिर और आरामदायक रहती है। इसमें SV-एक्सक्लूसिव डिजाइन, Body and Soul सीट्स, प्रीमियम Meridian Signature साउंड सिस्टम, फुल एक्सटेंडेड लेदर पैकेज और शानदार क्राफ्ट्समैनशिप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
