नई दिल्ली: BYD ने इंडिया में अपनी फ्लैगशिप प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) SUV, Leopard 8 का डिज़ाइन पेटेंट फाइल कर दिया है, जो इसके इंडियन मार्केट में संभावित लॉन्च का संकेत है। यह 5.2-मीटर लंबी, 748 PS पावर वाली दमदार, बॉक्सी-डिजाइन वाली 7-सीटर SUV है, जिसकी कुल रेंज 1,200 किमी से अधिक होने का अनुमान है। पेटेंट, ट्रेडमार्क और डिज़ाइन महानियंत्रक के पास 24 अप्रैल 2026 के जर्नल में इसे प्रकाशित किया गया। यह एक PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) है, जो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग करती है। यह एक ‘बॉडी-ऑन-फ्रेम’ SUV है, जो रग्ड और प्रीमियम लुक वाली है।
चीन की ऑटो कंपनी BYD Leopard 8 ने दमदार फुल-साइज SUV का डिजाइन इंडिया में पेटेंट करा दिया है। BYD अब इंडियन मार्केट में अपने प्रीमियम और लग्ज़री सेगमेंट को तेजी से मजबूत करने की तैयारी में है। यही SUV अलग-अलग बाजारों में अलग नामों से जानी जाती है—कहीं इसे BYD Leopard 8 कहा जाता है, तो कहीं Fangchengbao Bao 8 और कुछ जगहों पर यह BYD Denza D8 के नाम से भी मौजूद है।
इस SUV का इंटीरियर काफी मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से भरपूर है. इसमें 17.3-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो डैशबोर्ड के बीच में लगा है। इसके अलावा 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच का को-ड्राइवर स्क्रीन भी मिलता है। सीटिंग ऑप्शन में 2+2+2 और 2+3+2 लेआउट मिल सकते हैं।
BYD Leopard 8 में प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जिसमें 36.8 kWh की Blade बैटरी और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। SUV लगभग 100 किमी तक सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है, जबकि इसकी कुल ड्राइविंग रेंज करीब 1,200 किमी तक जा सकती है। सिर्फ 4.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने की क्षमता इसे परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी आगे रखती है।
