Realme GT 7T अब 7000 रुपये सस्ता, 27999 रुपये में सुपर डील

नई दिल्ली: Realme GT 7T अब Flipkart पर बड़ी कीमत कटौती के साथ उपलब्ध है और यही वजह है कि यह फोन फिर से चर्चा में आ गया है। लॉन्च के समय 34,999 रुपये में आने वाला यह स्मार्टफोन अब 7,000 रुपये सस्ता हो गया है। यह 27,999 रुपये में मिल रहा है। यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक बेहद मजबूत डील बन गई है। इसका बेस मॉडल 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ ₹27,999 में मिल रहा है, जबकि 12GB RAM वाले वेरिएंट्स की कीमत भी पहले से काफी कम हो चुकी है। यह सीधा प्राइस कट है। इसमें किसी बैंक ऑफर को जोड़ें तो कीमत और नीचे आ सकती है।

Realme GT 7T परफॉर्मेंस के मामले में आज भी काफी आगे खड़ा है। इसमें MediaTek Dimensity 8400-Max प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है और हाई-एंड परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन इसे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी यूज़ के लिए बेहद स्मूद बनाता है। AnTuTu स्कोर भी इसे इस प्राइस रेंज में टॉप फोन में शामिल करता है। डिस्प्ले भी इसकी बड़ी खासियत है। इसमें 6.78-इंच का AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 360Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखेगी और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद रहेगा।

इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। साथ ही 120W फास्ट चार्जिंग इसे बहुत जल्दी चार्ज भी कर देती है। इसमें 50MP Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह कैमरा सेटअप डेली फोटोग्राफी के लिए अच्छा है, हालांकि यह पूरी तरह कैमरा-फोकस्ड फोन नहीं है। यह Android 15 पर Realme UI 6.0 के साथ आता है और कंपनी इसमें 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रही है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बनाता है। अगर आप 30,000 रुपये में एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमे दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं तो Realme GT 7T अभी भी एक वैल्यू-फॉर-मनी डील है।