नई दिल्ली: इंडिया की कंज़्यूमर टेक कंपनी CMF by Nothing अपने स्मार्ट वियरेबल पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी की बहुप्रतीक्षित स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro 6 मई 2026 को इंडिया में लॉन्च होगी।
Watch 3 Pro को अब तक की CMF की सबसे स्मार्ट और एडवांस वॉच बताया जा रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी और स्टाइल का शानदार मेल देखने को मिलता है। इसमें दिया गया ब्राइट और इमर्सिव AMOLED डिस्प्ले यूजर्स को प्रीमियम विज़ुअल एक्सपीरियंस देता है, वहीं इसकी प्रिसीजन मेटल बॉडी इसे मजबूती और एलिगेंस दोनों का अहसास कराती है।
फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए इस वॉच में ड्यूल-बैंड मल्टी-सिस्टम GPS दिया गया है, जो रनिंग, वॉकिंग या साइक्लिंग के दौरान बेहद सटीक ट्रैकिंग सुनिश्चित करता है। AI-पावर्ड रनिंग कोच यूजर्स को पर्सनलाइज्ड ट्रेनिंग और स्मार्ट गाइडेंस देता है, जिससे फिटनेस जर्नी और भी प्रभावी और आसान हो जाती है। हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग और स्लीप एनालिसिस शामिल हैं। 120+ वॉच फेसेस और Nothing X ऐप सपोर्ट भी मिलता है। इसमें जेस्चर कंट्रोल, गाइडेड ब्रीदिंग एक्सरसाइज, 3D एनिमेटेड वॉर्म-अप गाइड और यहां तक कि ChatGPT एक्सेस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Watch 3 Pro में 13 दिन तक चलने वाली दमदार बैटरी दी गई है, जो बार-बार चार्ज करने की परेशानी को काफी हद तक खत्म कर देती है। यह स्मार्टवॉच सिर्फ समय दिखाने का साधन नहीं, बल्कि यूजर की हेल्थ, फिटनेस और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल को स्मार्ट तरीके से मैनेज करने वाला एक भरोसेमंद साथी बनने की क्षमता रखती है। CMF Watch 3 Pro टेक्नोलॉजी, फिटनेस और प्रीमियम डिजाइन का बेहतरीन संतुलन पेश करता है
