BenQ का धमाका : गेमिंग का नया बादशाह MOBIUZ EX271QZ इंडिया में लॉन्च

नई दिल्ली: इंडिया के गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस डिस्प्ले मार्केट में बड़ा धमाका करते हुए BenQ ने नेक्स्ट-जनरेशन गेमिंग मॉनिटर MOBIUZ EX271QZ लॉन्च कर दिया है। 84,998 की कीमत में आने वाला यह पावरफुल डिवाइस सिर्फ एक मॉनिटर नहीं, बल्कि गेमर्स के लिए एक परफेक्ट हथियार जैसा है, जो हर फ्रेम को स्मूद और हर मूवमेंट को बेहद सटीक बना देता है। 27-इंच QHD, 500Hz रिफ्रेश रेट और QD-OLED पैनल से लैस यह मॉनिटर खासतौर पर प्रो-गेमर्स, कंसोल प्लेयर्स और हाई-एंड PC यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो हर फ्रेम में परफेक्शन चाहते हैं।

BenQ का यह नया “गेमिंग बीस्ट” QHD क्वालिटी और 500Hz रिफ्रेश रेट के दम पर ऐसा कॉम्बिनेशन पेश करता है, जो अब तक कम ही देखने को मिला है। यही वजह है कि यह मॉनिटर गेमिंग को सिर्फ खेलने का अनुभव नहीं रहने देता, बल्कि उसे सिनेमा में बदल देता है । यह मॉनिटर गेमिंग को एक आर्ट फॉर्म की तरह पेश करता है। BenQ ने इसमें अपने एक्सक्लूसिव Game Art Color Profiles दिए हैं, जो गेम के जॉनर के हिसाब से नहीं, बल्कि उसके विज़ुअल DNA के अनुसार कलर और टोन को एडजस्ट करते हैं।

Fantasy, Sci-Fi और Realistic जैसे मोड्स गेम की दुनिया को और ज्यादा जीवंत बना देते हैं, जिससे हर सीन सिर्फ दिखता नहीं, बल्कि महसूस होता है। Spectral Color Refinement टेक्नोलॉजी पूरे कलर स्पेक्ट्रम को एनालाइज करके बेहद बैलेंस्ड और नेचुरल आउटपुट देती है। न कोई कलर ओवर-शार्प दिखेगा, न ही कोई डिटेल खोएगी, स्किन टोन से लेकर शैडो और हाइलाइट तक सब कुछ बिल्कुल रियल लगेगा, ठीक वैसा जैसा गेम डेवलपर ने सोचा था।

QD-OLED पैनल इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जो पिक्सल-लेवल लाइटिंग कंट्रोल के साथ “ट्रू ब्लैक” और लगभग अनंत कॉन्ट्रास्ट देता है। VESA DisplayHDR True Black 500 सर्टिफिकेशन, 99% DCI-P3 कलर कवरेज और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ यह मॉनिटर गहरे शैडो, चमकदार हाइलाइट्स और शानदार डेप्थ के साथ हर सीन को जीवंत बना देता है, चाहे आप गेम खेल रहे हों या कोई फिल्म देख रहे हों। BenQ का यह नया मॉनिटर गेमिंग का एक नया अनुभव देता है, जहां स्पीड, विज़ुअल क्वालिटी और इमोशन तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है।