नई दिल्ली: इंडियन ऑटो मार्केट में किफायती और फैमिली-फ्रेंडली मोबिलिटी को एक नया आयाम देते हुए Nissan Motor India ने अपनी नई 7-सीटर SUV Nissan GRAVITE के लिए सरकारी-अनुमोदित CNG रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च कर दी है। इसका सेगमेंट-फर्स्ट ट्विन-सिलेंडर सेटअप न सिर्फ माइलेज बढ़ाता है बल्कि कार की पूरी 7-सीटर उपयोगिता को भी बरकरार रखता है। अब CNG में भी बिना स्पेस और कम्फर्ट से समझौता किए फैमिली ड्राइव का मजा मिलेगा।
₹82,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध यह CNG किट खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई गई है, जो कम खर्च में ज्यादा दूरी तय करना चाहते हैं, लेकिन स्पेस और प्रैक्टिकलिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहते। 16 राज्यों के 60 शहरों में उपलब्ध यह किट Motozen द्वारा डेवलप और क्वालिटी-एश्योर्ड है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और परफॉर्मेंस पर पूरा भरोसा मिलता है।
इस नई टेक्नोलॉजी की सबसे बड़ी ताकत है इसका स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर डिजाइन (2×25 लीटर), जिसे इस तरह से फिट किया गया है कि बूट स्पेस और थर्ड-रो सीटिंग पर कोई असर नहीं पड़ता।
आमतौर पर CNG किट लगने के बाद कार की जगह कम हो जाती है, लेकिन GRAVITE CNG इस समस्या को पूरी तरह खत्म कर देता है। यही वजह है कि यह 7-सीटर CNG सेगमेंट में एक गेमचेंजर बनकर उभर सकता है। परफॉर्मेंस और सेफ्टी के मामले में भी Nissan ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। यह किट BS6.2 कंप्लायंट है और ICAT से अप्रूव्ड है, जो इसकी सुरक्षा और विश्वसनीयता को प्रमाणित करता है। 8.1mm मोटे सिलेंडर, डायनेमिक एडवांसर टेक्नोलॉजी और पेट्रोल-CNG के बीच स्मूद स्विचिंग जैसे फीचर्स इसे और ज्यादा एडवांस बनाते हैं।
Nissan ने इसे खासतौर पर उन परिवारों के लिए डिजाइन किया है, जिनका रोजाना का इस्तेमाल ज्यादा होता है, जैसे ऑफिस आना-जाना, बच्चों की स्कूल ड्रॉप और वीकेंड ट्रिप्स। CNG के कारण प्रति किलोमीटर खर्च काफी कम हो जाता है, जिससे लंबी दूरी तय करना अब ज्यादा किफायती हो जाता है। यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर विकल्प है, क्योंकि CNG पेट्रोल के मुकाबले कम प्रदूषण फैलाता है।
इस किट के साथ कंपनी 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की थर्ड-पार्टी वारंटी भी दे रही है, जो ग्राहकों को अतिरिक्त भरोसा देती है। कुल मिलाकर, Nissan GRAVITE CNG उन ग्राहकों के लिए एक स्मार्ट पैकेज बनकर सामने आई है, जो स्पेस, कम्फर्ट, माइलेज और इको-फ्रेंडली ड्राइविंग, सभी का संतुलन चाहते हैं।
