Ducati के 100 साल पूरे, दुनिया भर में गरजा #WeRideAsOne 2026

नई दिल्ली: इटली की मशहूर सुपरबाइक कंपनी Ducati ने अपने 100 साल पूरे होने के मौके पर दुनियाभर में जबरदस्त जश्न मनाया। 9 मई को आयोजित #WeRideAsOne 2026 इवेंट में 70 से ज्यादा देशों के 22 हजार से अधिक सुपरबाइक प्रेमी एक साथ सड़कों पर उतरे और Ducati के प्रति अपना जुनून दिखाया। दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क तक Ducati बाइक्स की बड़ी रैलियां निकाली गईं।

Ducati का 100वां साल पांच महाद्वीपों में बाइक राइड और कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। #WeRideAsOne 2026 Ducati का अब तक का सबसे बड़ा ग्लोबल इवेंट बना। Ducati प्रेमियों ने 24 घंटे तक दुनियाभर में बाइक राइड कर जश्न मनाया। भारत में 900 से ज्यादा Ducati राइडर्स इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बेंगलुरु में देश की सबसे बड़ी Ducati बाइक परेड निकाली गई। Ducati राइडर्स ने अपनी बाइक्स से “100” बनाकर कंपनी को खास सम्मान दिया। अब सभी Ducati प्रेमियों की नजर World Ducati Week 2026 पर है।

Ducati के इतिहास में #WeRideAsOne अब तक का सबसे बड़ा इवेंट बन गया। कंपनी की 1926 से 2026 तक की 100 साल की यात्रा को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। Bologna से लेकर New York, Dubai, Singapore, Cape Town और New Delhi तक Ducati बाइक्स की शानदार परेड देखने को मिली। 24 घंटों के भीतर पांचों महाद्वीप Ducati के लाल रंग में रंगे नजर आए। इस दौरान Ducati और Scrambler Ducati बाइक्स के बड़े-बड़े काफिले दुनिया के कई मशहूर शहरों की सड़कों पर निकले।

इंडिया में 900 से ज्यादा Ducati राइडर्स इस जश्न का हिस्सा बने। Bengaluru में 150 से ज्यादा राइडर्स शामिल हुए। नई दिल्ली में Ducati राइडर्स का काफिला दिल्ली-NCR से होते हुए गुड़गांव के बाहरी इलाके तक पहुंचा। यहां नई Desmo450 MX बाइक भी शोकेस की गई। Mumbai में राइडर्स ने शहर के प्रमुख लैंडमार्क्स का दौरा किया, जबकि Pune और Chennai में बीचसाइड और रिसॉर्ट्स पर शानदार सेलिब्रेशन हुआ। इसके अलावा Ahmedabad, Goa, Kolkata और Kochi में भी Ducati प्रेमियों ने जबरदस्त राइड निकाली। अब Ducati प्रेमियों की नजरें World Ducati Week 2026 पर टिकी हैं, जो 3 से 5 जुलाई 2026 तक Misano World Circuit Marco Simoncelli में आयोजित होगा।