नई दिल्ली: Volkswagen ने अपनी नई इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस कार ID.Polo GTI से पर्दा उठा दिया है। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस कार है, जिसे मशहूर GTI बैज दिया गया है। इससे पहले Volkswagen अपनी इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस कारों के लिए GTX नाम इस्तेमाल करती थी, लेकिन अब GTI नाम पहली बार EV दुनिया में पहुंच गया है। नई ID.Polo GTI को पहले 2023 में ID.GTI Concept के रूप में दिखाया गया था और अब इसका प्रोडक्शन मॉडल सामने आया है। नई ID.Polo GTI को इलेक्ट्रिक हॉट हैच के तौर पर पेश किया गया है। इसमें 223bhp की पावर मिलती है और यह एक बार चार्ज करने पर 424Km तक की रेंज देने का दावा करती है।
यह कार 0 से 100Km/h की स्पीड सिर्फ 6.8 सेकंड में पकड़ सकती है। इसके साथ 52kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 105kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 24 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है। कार में लाल हाइलाइट्स, नया स्पोर्टी बंपर, ज्यादा ब्लैक क्लैडिंग और 19 इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे अलग पहचान देते हैं। ID.Polo GTI को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। सामने की तरफ हेडलाइट्स और लाइटबार के नीचे लाल हाइलाइट्स दी गई हैं, जो GTI की पहचान मानी जाती हैं।
साइड प्रोफाइल में कार को 19 इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स मिले हैं। वहीं, रियर व्हील आर्च के पास GTI बैजिंग दी गई है। पीछे की तरफ नया डिफ्यूजर, GTI बैज और ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला रूफ स्पॉइलर इसे और स्पोर्टी बनाता है। केबिन में डुअल-टोन थीम की जगह अब ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। इसमें रेड एम्बिएंट लाइटिंग, लाल स्टिचिंग और GTI बैज वाला स्टीयरिंग व्हील मिलता है। स्टीयरिंग पर लाल रंग की लाइन दी गई है, जो GTI मॉडल की खास पहचान है।
इसमें 10.35 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.9 इंच टचस्क्रीन, ADAS, IQ Matrix LED हेडलाइट्स और एडैप्टिव स्पोर्ट सस्पेंशन दिया गया है। ID.Polo GTI में 52kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 424 किमी तक की रेंज देने का दावा करता है। यह फ्रंट-व्हील ड्राइव कार है। बैटरी 105kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे कार 10 से 80% चार्ज सिर्फ 24 मिनट में हो सकती है।
