4999 में Moto Buds 2 Plus लॉन्च, 40 घंटे बैटरी और Bose साउंड का धमाका

नई दिल्ली: Motorola ने इंडिया में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Moto Buds 2 Plus लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि ये ईयरबड्स सिर्फ म्यूजिक सुनने के लिए नहीं, बल्कि प्रीमियम ऑडियो, बेहतर कॉलिंग और स्मार्ट फीचर्स का पूरा पैकेज हैं। इनकी लॉन्च कीमत ₹4,999 रखी गई है और इन्हें Flipkart, Motorola India और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

Moto Buds 2 Plus में Sound by Bose टेक्नोलॉजी दी गई है। ऑडियो ट्यूनिंग में Bose की विशेषज्ञता का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यूजर्स को ज्यादा बैलेंस्ड और प्रीमियम साउंड अनुभव मिलेगा।ईयरबड्स में 11mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो गहरा बेस देने के लिए काम करते हैं। इसके साथ Knowles Balanced Armatures जोड़े गए हैं, जो वोकल्स और डिटेल साउंड को ज्यादा साफ बनाते हैं।

Moto Buds 2 Plus में Dynamic Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है, जिसे Bose इंजीनियर्स के साथ मिलकर ट्यून किया गया है। यह फीचर आसपास के शोर को पहचानकर अपने आप नॉइज कैंसिलेशन का स्तर एडजस्ट करता है। अगर यूजर को बाहर की आवाज सुननी हो, जैसे सड़क पर चलते समय या किसी से बात करते वक्त, तो Transparency Mode इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ईयरबड्स हटाए बिना आसपास की आवाज सुनी जा सकती है। कॉलिंग अनुभव बेहतर बनाने के लिए ईयरबड्स में 6 माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है। इसके साथ Environmental Noise Cancellation (ENC) और CrystalTalk AI टेक्नोलॉजी मिलती है। इसका फायदा यह होगा कि शोर वाली जगह पर भी कॉल के दौरान आवाज ज्यादा साफ सुनाई देगी।

Moto Buds 2 Plus एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 40 घंटे तक पहुंच जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.0 दिया गया है। साथ ही Dual Connection फीचर मौजूद है, जिससे ईयरबड्स को एक साथ दो डिवाइस से जोड़ा जा सकता है, जैसे लैपटॉप और फोन। Wear Detection फीचर ईयरबड निकालने पर ऑडियो को अपने आप रोक देगा और पहनने पर फिर से शुरू कर देगा। Moto Buds 2 Plus को Pantone Silhouette और Pantone Cool White रंगों में पेश किया गया । साथ ही यह चुनिंदा Motorola स्मार्टफोन्स में moto ai फीचर्स तक क्विक एक्सेस भी देगा।