नई दिल्ली: OPPO इंडिया में अपनी Find X9 सीरीज का विस्तार करने जा रही है। कंपनी 21 मई दोपहर 12 बजे नए OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra लॉन्च करेगी। ये दोनों स्मार्टफोन पहले से मौजूद OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro के साथ लाइनअप में शामिल होंगे।
OPPO Find X9s में 7,025mAh बैटरी और Hasselblad कैमरा मिलेगा। फोन लंबे समय तक चल सकेगा और बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ेगी। वहीं Hasselblad कैमरा ट्यूनिंग की वजह से फोटो में बेहतर रंग, डिटेल और प्रीमियम कैमरा अनुभव मिलने की उम्मीद है। OPPO Find X9 Ultra 7,050mAh बैटरी और 50W वायरलेस चार्जिंग के इसमें बड़ी बैटरी और लंबा बैकअप मिलेगा। साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने से फोन को बिना केबल लगाए भी तेजी से चार्ज किया जा सकेगा। यूजर्स को बैटरी बैकअप और चार्जिंग दोनों में सुविधा मिलेगी।
OPPO Find X9s में 6.59 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP + 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। कैमरा सिस्टम Hasselblad ट्यूनिंग के साथ आएगा Find X9s की शुरुआती कीमत करीब ₹79,999 हो सकती है, जबकि 512GB मॉडल ₹89,999 तक जा सकता है। फोन Midnight Grey, Sunset Orange और Lavender Sky रंगों में आ सकता है।
Find X9 Ultra इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। इसमें 6.82 इंच QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ 12GB/16GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं।सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा सेटअप होगा। फोन में 200MP + 50MP + 200MP + 50MP + 3.2MP पेंटा कैमरा सिस्टम मिलेगा। इसमें 10x टेलीफोटो लेंस भी दिया जाएगा, जो लंबी दूरी की फोटोग्राफी को बेहतर बना सकता है। फ्रंट में 50MP कैमरा मिलेगा।
फोन में 7,050mAh बैटरी दी जाएगी, जो 100W SuperVOOC और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसकी कीमत करीब ₹1,79,999 हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह कंपनी का सबसे महंगा अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन बन सकता है। दोनों फोन कैमरा, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस पर फोकस करेंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला बढ़ा सकते हैं।
