स्टाइल का शहंशाह बनेगा Nothing Phone 4b! कल बजेगा लॉन्चिंग का बिगुल

स्टाइल का शहंशाह बनेगा Nothing Phone 4b! कल बजेगा लॉन्चिंग का बिगुल

AI, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ Glyph Bar का नया जादू, Snapdragon की रफ्तार

Nothing अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone 4b 7 जुलाई को भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी की नई B Series का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे मौजूदा Phone A Series से नीचे की कैटेगरी में रखा जाएगा। Nothing Phone 4b का लॉन्च इवेंट 7 जुलाई दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। इसे कंपनी के आधिकारिक YouTube और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके साथ कंपनी Nothing Phone 4b RCB Edition भी पेश करेगी। यह लिमिटेड एडिशन सिर्फ Nothing Bengaluru Store पर सीमित संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

फोन में Nothing का खास Glyph Bar इंटरफेस मिलेगा, जो फोन के पिछले हिस्से पर LED लाइटिंग के जरिए नोटिफिकेशन और अन्य जानकारी दिखाएगा। पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप और लाल रंग की रिकॉर्डिंग LED भी दी जाएगी। फोन को ब्लू रंग में टीज किया गया है, जबकि ब्लैक, व्हाइट, पर्पल और RCB Edition के लिए रेड कलर विकल्प भी आ सकते हैं। फोन में 6.7 इंच का Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। बेहतर स्मूदनेस और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस के लिए यह डिस्प्ले खास माना जा रहा है।

फोन में Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा। माना जा रहा है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जो ऑन-डिवाइस AI फीचर्स को भी सपोर्ट करेगा। फोन Nothing OS 4.1 पर चलेगा, जो Android 16 पर आधारित होगा। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

Nothing Phone 4b में 5,400mAh या 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि इसकी वास्तविक क्षमता और कीमत का खुलासा कंपनी 7 जुलाई को लॉन्च इवेंट के दौरान करेगी। माना जा रहा है कि यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित करेगा।