iPhone 17 Pro Max पर 77,910 रुपये की छप्परफाड़ बचत! 71,990 में घर ले जाइए

iPhone 17 Pro Max पर 77,910 रुपये की छप्परफाड़ बचत! 71,990 में घर ले जाइए

1.49 लाख रुपये का iPhone 17 Pro Max अब 71,990 रुपये में!

Apple iPhone 17 Pro Max खरीदने के लिए ठीक समय का इंतजार कर रहे लोगों के लिए उनका राइट टाइम आ गया है। 1,49,900 रुपये कीमत वाला 256GB iPhone 17 Pro Max अब ऑफर के तहत प्रभावी तौर पर सिर्फ 71,990 रुपये में मिल सकता है। ग्राहकों को कुल 77,910 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसमें 9,910 रुपये का सीधा डिस्काउंट, पुराने फोन पर 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कैशबैक शामिल है। हालांकि, 71,990 रुपये की कीमत हर ग्राहक को सीधे नहीं मिलेगी, क्योंकि इसमें पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और ऑफर के लिए पात्रता अहम होगी।

iPhone 17 Pro Max 256GB की लिस्टेड कीमत 1,49,900 रुपये है। ऑफर में सबसे पहले 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट मिलता है, जिसके बाद कीमत 1,39,990 रुपये रह जाती है। इसके बाद पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 55,000 रुपये तक की कीमत और 10,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिलता है। इसके अलावा 3,000 रुपये का कैशबैक भी शामिल है। इन सभी फायदों को जोड़ने पर फोन की प्रभावी कीमत 71,990 रुपये बताई गई है।

यह प्रमोशनल ऑफर Apple के अधिकृत रिटेलर के जरिए उपलब्ध है। ऑफर में iPhone 15 Pro को एक्सचेंज करने का उदाहरण दिया गया है। पुराने फोन की वास्तविक कीमत उसकी स्थिति, मॉडल और जांच के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है।

पूरा पैसा एक साथ खर्च नहीं करना चाहते हैं तो 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है। ऑफर के मुताबिक iPhone 17 Pro Max की EMI 6,249 रुपये प्रति माह से शुरू होती है।

इसी ऑफर के तहत iPhone 17 Pro 256GB भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,34,900 रुपये है, जिस पर 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट मिलता है। इसके बाद कीमत 1,24,990 रुपये रह जाती है। एक्सचेंज पर 55,000 रुपये तक की वैल्यू, 10,000 रुपये का बोनस और 3,000 रुपये कैशबैक जोड़ने पर इसकी प्रभावी कीमत 56,990 रुपये बताई गई है। इसकी 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI 4,999 रुपये प्रति माह से शुरू होती है।

71,990 रुपये और 56,990 रुपये की कीमत सीधे मिलने वाली कीमत नहीं है। ये कीमतें डिस्काउंट + एक्सचेंज वैल्यू + एक्सचेंज बोनस + कैशबैक को जोड़कर बनती हैं। खरीदारी से पहले रिटेलर से ऑफर की शर्तें और आपके पुराने फोन की वास्तविक एक्सचेंज वैल्यू जरूर जांच लें।