15 किलो का वजन घटाने की तैयारी! नया MacBook Pro हो सकता है काफी हल्का
· MacBook Pro में iPhone वाला तड़का! Dynamic Island जैसा फीचर आने की उम्मीद
M5 Pro और M5 Max की ताकत के साथ नया MacBook Pro! डिजाइन होगा और भी हल्का
Apple अपने अगली पीढ़ी के MacBook Pro को अब तक के सबसे बड़े डिजाइन बदलावों में से एक के साथ पेश करने की तैयारी कर रहा है। नया MacBook Pro मौजूदा मॉडल की तुलना में काफी पतला और ‘काफी हल्का’ हो सकता है। इसमें पहली बार OLED डिस्प्ले और टचस्क्रीन दिए जाने की उम्मीद है। Apple लैपटॉप में Dynamic Island जैसा इंटरफेस या कटआउट भी देखने को मिल सकता है।
Bloomberg के Mark Gurman की रिपोर्ट के मुताबिक Apple ने नए MacBook Pro के अंदरूनी डिजाइन को फिर से तैयार किया है। कंपनी ने आंतरिक कंपोनेंट्स को छोटा करने और उनकी जगह बदलने पर काम किया है। इसका मकसद लैपटॉप का कुल वजन कम करना है। इसका असर खासतौर पर बड़े मॉडल में ज्यादा दिखाई दे सकता है। तुलना के लिए मौजूदा 16-इंच MacBook Pro M5 Max का वजन करीब 2.15 किलोग्राम है, जबकि 15-इंच MacBook Air करीब 1.5 किलोग्राम का है। हालांकि नए MacBook Pro का वास्तविक वजन कितना होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसका टचस्क्रीन सपोर्ट हो सकता है। Apple ने अब तक MacBook Pro में टचस्क्रीन को शामिल नहीं किया है।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि नए MacBook Pro में Dynamic Island जैसा कटआउट या इंटरफेस एलिमेंट दिया जा सकता है। यानी Apple अपने iPhone के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स को MacBook में भी ला सकता है। इसके लिए कंपनी macOS में भी जरूरी बदलाव कर रही है। macOS Golden Gate में टच इनपुट और Dynamic Island जैसे फीचर को सपोर्ट करने के लिए बदलाव किए जा सकते हैं। नया MacBook Pro macOS 27.2 के साथ टेस्ट किया जा रहा है।
नए डिजाइन के बावजूद Apple इसमें अगली पीढ़ी की M6 फैमिली की हाई-एंड चिप देने के बजाय मौजूदा M5 Pro और M5 Max चिप्स का इस्तेमाल कर सकता है। रिपोर्टों के मुताबिक Apple का फोकस आगे की M7 चिप जनरेशन के विकास को तेज करने पर है। Apple ने अभी नए MacBook Pro की लॉन्च तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसकी लॉन्चिंग अगले महीने हो सकती है।
