• Duster पर 50 रुपये हजार कैश बेनिफिट! ऊपर से एक्सचेंज पर 1.50 लाख तक फायदा
Renault Duster के Techno+ और Iconic वेरिएंट पर सबसे बड़ा ऑफर
• Duster खरीदने वालों को 4.99% ब्याज पर फाइनेंस का मौका
ADAS वाली Duster में 360 कैमरा और 6 एयरबैग भी
अगर आप इस फेस्टिव सीजन में एक दमदार मिड-साइज SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Renault Duster पर अक्टूबर में मिल रहा ऑफर आपके लिए खास हो सकता है। Renault ने Duster पर ₹2.05 लाख तक के अधिकतम फायदे की घोषणा की है। इसमें कैश बेनिफिट, 4.99% ब्याज वाली फाइनेंस स्कीम, एक्सचेंज फायदा और दूसरे लाभ शामिल हैं। हालांकि, ₹2.05 लाख का पूरा फायदा हर ग्राहक को नहीं मिलेगा। यह वेरिएंट, डीलर, शहर, एक्सचेंज कार और फाइनेंस शर्तों पर निर्भर करेगा। यह ऑफर 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चुनिंदा Duster वेरिएंट्स पर लागू है।
Duster के Techno+ और Iconic वेरिएंट पर ऑफर सबसे आकर्षक है। इन वेरिएंट्स को खरीदने पर ग्राहक को ₹50,000 का कैश बेनिफिट मिल सकता है। इसके अलावा Renault ने 4.99% ब्याज दर वाली स्पेशल फाइनेंस स्कीम भी रखी है।
एक्सचेंज करने वालों के लिए भी कंपनी ने बड़ा फायदा दिया है। अगर ग्राहक अपनी पुरानी Duster के बदले नई Duster खरीदता है, तो उसे ₹1.50 लाख तक का एक्सचेंज बेनिफिट मिल सकता है। अगर पुरानी कार Renault की ही कोई दूसरी कार है, तो एक्सचेंज फायदा ₹1.10 लाख तक है। वहीं किसी दूसरी कंपनी की कार एक्सचेंज करने पर ₹1 लाख तक का लाभ मिल सकता है।
Duster के Evolution और Adventure वेरिएंट पर भी ग्राहकों को ₹1 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं। वहीं एंट्री-लेवल Authentic वेरिएंट पर एक्सचेंज सपोर्ट ₹10,000 तक है।
SUV में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इससे केबिन काफी मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से भरपूर नजर आता है। सुरक्षा के मामले में इसमें 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। इसके अलावा SUV में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट और Level-2 ADAS जैसे एडवांस्ड ड्राइविंग फीचर्स भी मिलते हैं।
Renault Duster में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। इसका 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 99 bhp और 166 Nm का टॉर्क देता है। वहीं ज्यादा ताकत चाहने वालों के लिए 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 160 bhp और 280 Nm का आउटपुट देता है।
Duster की मौजूदा ऑन-रोड कीमत करीब ₹12.48 लाख से ₹22.09 लाख के बीच बताई गई है। ऐसे में अक्टूबर का ₹2.05 लाख तक का अधिकतम लाभ योग्य ग्राहकों के लिए खरीदारी की लागत को काफी कम कर सकता है।
