Ai+ का डबल धमाका : Nova 2 सीरीज में आए दो नए स्मार्टफोन, अब Neo और Pro मचाएंगे धूम

नई दिल्ली: Ai+ Smartphone ने अपनी तेजी से बढ़ती फ्लैगशिप Nova 2 Series का और विस्तार कर दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Nova 2 Neo और Nova 2 Pro लॉन्च करने का ऐलान किया है। इससे पहले आए Nova 2 और Nova 2 Ultra को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और दोनों मॉडल तेजी से आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। कंपनी का कहना है कि Nova 2 सीरीज को मिली शानदार सफलता के बाद अब लाइनअप को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि अलग-अलग जरूरत वाले यूजर्स को बेहतर विकल्प मिल सकें।

Ai+ Smartphone के सीईओ माधव शेठ ने कहा कि Nova 2 सीरीज को उम्मीद से ज्यादा प्यार मिला। इससे साफ हुआ कि आज के ग्राहक सिर्फ पावरफुल फोन नहीं, बल्कि स्टाइलिश, आसान और असली जरूरतों के हिसाब से बने डिवाइस चाहते हैं। उनके मुताबिक Nova 2 Neo और Nova 2 Pro उसी सोच का अगला कदम हैं। एक मॉडल ज्यादा लोगों तक पहुंच बढ़ाएगा, जबकि दूसरा ज्यादा पावर और प्रीमियम अनुभव देगा।

कंपनी के अनुसार Nova 2 Neo को उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो पहली बार Nova सीरीज का अनुभव लेना चाहते हैं। इसमें शानदार डिजाइन, रोजमर्रा के इस्तेमाल की सुविधा और भरोसेमंद परफॉर्मेंस पर फोकस रहेगा। वहीं, Nova 2 Pro उन यूजर्स के लिए लाया जा रहा है जो बेहतर परफॉर्मेंस, दमदार एक्सपीरियंस और प्रीमियम फील चाहते हैं, लेकिन फ्लैगशिप फोन जैसी भारी कीमत नहीं देना चाहते।

कंपनी आने वाले हफ्तों में इन दोनों स्मार्टफोन्स की स्पेसिफिकेशन और बाकी डिटेल्स का खुलासा करेगी। Ai+ Smartphone खुद को इंडिया में बना नेक्स्ट-जेनरेशन ब्रांड बताता है और यह NxtQuantum OS पर चलता है, जिसे भारत का पहला सॉवरेन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम कहा जा रहा है। कंपनी का फोकस साफ डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ, भरोसेमंद सॉफ्टवेयर और किफायती कीमत पर है।