नई दिल्ली: वियतनाम की कंपनी Vingroup भारत के कैब एग्रीगेशन बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा Green SM के साथ एंट्री की तैयारी कर रही।नई कैब सर्विस का मुकाबला Ola और Uber कंपनी की कैब्स से होगा। EV कैब का किराया करीब 8 रुपये प्रति किलोमीटर रख सकती है।
कंपनी ने लॉन्च से पहले ड्राइवर पार्टनर्स की भर्ती शुरू कर दी है। VinFast की इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ दिल्ली-NCR से शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। Green SM सिर्फ कैब सेवा तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि फ्लीट मैनेजमेंट, राइड शेयरिंग और EV इकोसिस्टम के जरिए भारत में बड़ा मोबिलिटी नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी में भी दिख रही है। कंपनी ने ड्राइवर पार्टनर्स की भर्ती भी शुरू कर दी है और इसके लिए VinFast की इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाएगा।
Green SM ने आधिकारिक लॉन्च से पहले ड्राइवर पार्टनर्स जोड़ना शुरू कर दिया है। कंपनी सोशल मीडिया पर ‘Driver नहीं, Partner बनो’ अभियान चला रही है। विज्ञापनों में ड्राइवरों को हर महीने 40 हजार रुपये तक कमाई, बीमा और इंसेंटिव का दावा किया गया है। कंपनी के प्रचार में VinFast की इलेक्ट्रिक कारें दिखाई गई हैं, जिन पर Green SM ब्रांडिंग है। ये अभियान फिलहाल दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र को ध्यान में रखकर चलाए जा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Green SM की इलेक्ट्रिक कैब सेवा का किराया करीब 8 रुपये प्रति किलोमीटर हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर ऐसा होता है तो यह मौजूदा कैब सेवाओं के मुकाबले सस्ती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी विकल्प बन सकती है।
इंडिया के EV कैब बाजार में यह एंट्री ऐसे समय हो रही है जब इलेक्ट्रिक कैब कंपनी BluSmart के ऑपरेशन रुकने के बाद बाजार में नई कंपनियों के लिए जगह बनी है। ऐसे में Green SM इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्पेस में तेजी से जगह बना सकती है। कंपनी का फोकस सिर्फ कैब सेवा तक सीमित नहीं दिख रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार Vingroup और VinFast इंडिया में बड़ा मोबिलिटी इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में काम कर सकते हैं, जिसमें राइड शेयरिंग, फ्लीट मैनेजमेंट और EV नेटवर्क शामिल हो सकता है। वहीं, VinFast तमिलनाडु में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी स्थापित कर रही है और भारत में फ्लीट मोबिलिटी के अवसरों पर नजर बनाए हुए है।
