नई दिल्ली: अगर आप नई SUV या फैमिली MPV खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो मई 2026 आपके लिए बड़ा मौका बन सकता है। Kia India ने अपनी लगभग पूरी लाइनअप पर तगड़े डिस्काउंट और बेनिफिट्स का ऐलान किया है। कंपनी इस महीने ग्राहकों को 2.70 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है, जिसमें एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी रिवार्ड और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।
कंपनी की लग्जरी MPV Kia Carnival पर ग्राहकों को 2.70 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा। इसमें सिर्फ एक्सचेंज सपोर्ट ही करीब 2 लाख रुपये तक पहुंच रहा है। बड़ी फैमिली और प्रीमियम फीचर्स चाहने वालों के लिए यह डील खास मानी जा रही है। नई Kia Carens Clavis पर भी कंपनी ने बड़ा दांव खेला है। इसके टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स पर 1.55 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। ग्राहकों को 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मुफ्त भी मिल रही है। डीजल और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मॉडल पर करीब 85 हजार रुपये तक का फायदा मिलेगा। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी कंपनी पीछे नहीं है। Kia Carens Clavis EV पर 2.15 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह ऑफर एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज सपोर्ट और लॉयल्टी बेनिफिट्स के साथ मिलेगा।
मिड-साइज SUV सेगमेंट की चर्चित Kia Seltos पर भी ग्राहकों को राहत मिली है। MY25 स्टॉक पर 95 हजार रुपये तक की छूट उपलब्ध है। प्रीमियम इंटीरियर और मल्टी पावरट्रेन ऑप्शन वाली यह SUV बाजार में अभी भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। नई Kia Syros पर मॉडल ईयर (MY) 25 के मॉडल्स पर 85 हजार रुपये तक और MY26 मॉडल्स में 50 हजार तक का फायदा मिल रहा है। वहीं कॉम्पैक्ट SUV Kia Sonet के MY26 मॉडल्स पर 35 हजार और MY25 स्टॉक पर 30 हजार रुपये तक के ऑफर हैं।
फैमिली MPV पसंद करने वालों के लिए Kia Carens भी ऑफर सूची में शामिल है। इस मॉडल पर 40 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। हालांकि ऑफर डीलरशिप स्टॉक, शहर और ग्राहक की पात्रता के हिसाब से बदल सकते हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले नजदीकी डीलरशिप से ऑफर की पुष्टि करना जरूरी रहेगा।
