रेसिंग DNA वाली BMW सुपरबाइक लॉन्च : सिर्फ 115 बाइक्स बनेंगी, 219 किमी प्रति घंटे की स्पीड

नई दिल्ली: BMW Motorrad ने अपनी नई BMW M 1000 RR Limited Edition Isle of Man TT पेश कर दी है, जिसे दुनिया भर में सिर्फ 115 यूनिट में बनाया जाएगा। यह स्पेशल एडिशन 2026 Isle of Man TT की 115वीं रेस को समर्पित है और इसे BMW M 1000 RR M Competition पर तैयार किया गया है। बाइक को खास British Racing Green थीम के साथ उतारा गया है।

BMW M 1000 RR Limited Edition Isle of Man TT सिर्फ चलाने के लिए नहीं बनाई गई, बल्कि इसे खास तौर पर कलेक्टर्स और सुपरबाइक प्रेमियों के लिए तैयार किया गया है। इसकी सीमित संख्या और खास डिजाइन इसे भविष्य में ज्यादा खास बना सकती है। यह बाइक BMW के हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक वर्जन M 1000 RR M Competition पर बनी है। हर बाइक को अलग नंबर मिलेगा, जैसे 001/115, 002/115। इससे पता चलेगा कि वह दुनिया की 115 यूनिट में कौन-सी बाइक है। इससे उसकी एक्सक्लूसिविटी बढ़ती है। खरीदार को कंपनी की तरफ से प्रमाण पत्र मिलेगा कि यह असली लिमिटेड एडिशन बाइक है। इससे इसकी कलेक्टर वैल्यू बढ़ती है। यह ब्रिटिश रेसिंग इतिहास से जुड़ा मशहूर हरा रंग है।

Isle of Man TT दुनिया की सबसे मशहूर मोटरसाइकिल रेसों में से एक है। उसका ट्रैक Mountain Course कहलाता है। बाइक पर उसी ट्रैक से प्रेरित डिजाइन और ग्राफिक्स दिए गए हैं। बाइक के बाएं हिस्से पर ट्रैक के बाएं मोड़ और दाएं हिस्से पर दाएं मोड़ों के ग्राफिक्स लगाए गए हैं। यानी बाइक का डिजाइन सीधे रेस ट्रैक से जुड़ा है। कार्बन फाइबर से बना हिस्सा, जो हल्का और मजबूत होता है। इससे प्रीमियम और रेसिंग फील मिलती है। अलकांतारा एक प्रीमियम मटीरियल है, जो स्पोर्ट्स कारों और सुपरबाइक्स में इस्तेमाल होता है। इससे सीट ज्यादा प्रीमियम महसूस होती है।

स्पेशल एडिशन में M Competition पैकेज के साथ कई एक्स्ट्रा इक्विपमेंट भी मिलेंगे। इनमें मिल्ड नंबरिंग टॉप योक, M कार्बन एयरबॉक्स कवर, M Race Cover Kit, ब्लैक स्विंगआर्म, रियर वर्कस्टैंड और M-TT लोगो वाली मोटरसाइकिल मैट शामिल हैं। कंपनी का नाम Isle of Man TT में लंबे समय से जुड़ा रहा है। 2023 में राइडर Peter Hickman ने BMW M 1000 RR पर Mountain Course का ऑल-टाइम लैप रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 16:36.115 मिनट में लैप पूरा किया और औसत स्पीड 219.4 किमी/घंटा रही।