घर बनेगा सिनेमाहॉल : 4 जून को लॉन्च होगी Xiaomi नई Mini LED TV सीरीज़

नई दिल्ली : इंडियन स्मार्ट टीवी मार्केट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने जा रही है। Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वह 4 जून 2026 को इंडिया में अपनी नई TV FX Mini LED Series लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस सीरीज़ को उन ग्राहकों के लिए लेकर आ रही है जो सिनेमाघर जैसा विजुअल एक्सपीरियंस, दमदार गेमिंग और प्रीमियम स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं।

इस नई सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत Full-Array Mini LED Backlighting है। आम LED टीवी में जहां स्क्रीन के किनारों पर लाइटिंग होती है, वहीं इस तकनीक में पूरे पैनल के पीछे हजारों छोटे LED लगाए जाते हैं। स्क्रीन पर काले रंग और भी गहरे दिखाई देते हैं, ब्राइटनेस ज्यादा मिलती है अगर स्क्रीन पर रात का सीन है और आसमान में सिर्फ चांद चमक रहा है, तो Mini LED तकनीक चांद वाले हिस्से को ज्यादा रोशन और बाकी हिस्से को लगभग पूरी तरह अंधेरा कर सकती है।

स्क्रीन पर सामान्य Full HD टीवी की तुलना में लगभग चार गुना ज्यादा पिक्सल होते हैं। इससे तस्वीरें ज्यादा साफ, शार्प दिखती हैं। इसके साथ मिलने वाला Quantum MagiQ Processing Engine टीवी का “दिमाग” है। यह हर सीन को लगातार विश्लेषित करता है और रंग, ब्राइटनेस, कंट्रास्ट तथा डिटेल्स को बेहतर बनाता है। यानी चाहे पुराना वीडियो हो या नई 4K फिल्म, टीवी उसे ज्यादा आकर्षक दिखाने की कोशिश करता है।

93% DCI-P3 Wide Colour Gamut से टीवी रंगों को बहुत बड़े दायरे को दिखाता है। इससे रंग ज्यादा प्राकृतिक, गहरे और जीवंत नजर आते हैं। हरे जंगल, नीला आसमान और चमकदार दृश्य अधिक वास्तविक महसूस होते हैं। HDR10+ और HLG जैसी तकनीकें तस्वीर के उजले और अंधेरे हिस्सों के बीच संतुलन को बेहतर बनाती हैं। Xiaomi का यह नया Mini LED TV सिर्फ कंटेंट दिखाता नहीं, बल्कि रंगों, रोशनी और सीन को इस तरह पेश करता है कि घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव महसूस हो।

Xiaomi ने इस सीरीज़ में Amazon Fire TV OS दिया है। Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और अन्य OTT ऐप्स सीधे टीवी पर मिलेंगे। साथ ही Alexa Voice Assistant सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स केवल आवाज के जरिए टीवी कंट्रोल कर सकेंगे और स्मार्ट होम डिवाइस भी ऑपरेट कर पाएंगे। ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बड़े मॉडल्स में Quad Speaker System दिया गया है, जिसमें फुल-रेंज ड्राइवर्स और डेडिकेटेड ट्वीटर शामिल हैं। टीवी Dolby Audio और DTS:X टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगा, जिससे साउंड और ज्यादा इमर्सिव महसूस होगी।