नई दिल्ली: अमेरिकी चिप निर्माता AMD ने प्रोफेशनल डेस्कटॉप और वर्कस्टेशन मार्केट में बड़ा धमाका करते हुए नई AMD Ryzen PRO 9000 Series लॉन्च करने का ऐलान किया है। AMD ने ऐसा नया प्रोसेसर लॉन्च किया है, जो पहले से ज्यादा तेज और पावरफुल है।
Ryzen PRO 9000 Series की मदद से AI, 4K-8K विडियो एडिटिंग और भारी काम बहुत तेजी से होंगे। इस प्रोसेसर में 16 Core और 144MB Cache है, जिससे इसकी स्पीड काफी बढ़ गई है। 3D डिजाइन, CAD और AI जैसे भारी काम अब कम समय में पूरे हो सकेंगे। AMD ने प्रोफेशनल कंप्यूटर मार्केट में नई 3D V-Cache टेक्नोलॉजी के साथ बड़ा दांव खेला है। नया प्रोसेसर 5.5GHz तक की स्पीड और 170W पावर के साथ हाई परफॉर्मेंस देता है। वीडियो एडिटिंग, इंजीनियरिंग डिजाइन और AI वर्कलोड के लिए यह AMD का सबसे ताकतवर प्रोसेसर माना जा रहा है। AMD का कहना है कि नए प्रोसेसर से बड़े और भारी डिजिटल काम सेकंडों में पूरे किए जा सकेंगे।
इस नई सीरीज में दुनिया का पहला Enterprise-Grade Workstation Processor पेश किया गया है, जिसमें AMD की दमदार 3D V-Cache Technology दी गई है। इससे भारी डेटा प्रोसेसिंग, AI वर्कलोड, 3D डिजाइनिंग और हाई-एंड एडिटिंग जैसे काम पहले से कहीं ज्यादा तेज हो जाते हैं।
Ryzen PRO 9000 Series में 6 Core से लेकर 16 Core तक के प्रोसेसर दिए गए हैं। कंपनियां और OEM पार्टनर्स अपनी जरूरत के हिसाब से हाई-परफॉर्मेंस सिस्टम तैयार कर सकेंगे। नई सीरीज AMD PRO Platform का हिस्सा है, जिसमें बड़े ऑफिस, डिजाइन स्टूडियो और इंजीनियरिंग कंपनियों को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद सिस्टम मिलेंगे।
विडियो एडिटिंग, 4K-8K मूवी बनाने और बड़े वीडियो फाइल्स पर काम अब ज्यादा तेजी और स्मूद तरीके से होगा। बिल्डिंग डिजाइन, 3D मॉडलिंग और भारी ग्राफिक्स वाले प्रोजेक्ट जल्दी तैयार किए जा सकेंगे। कार, मशीन और प्रोडक्ट डिजाइन बनाने वाले इंजीनियर्स को तेज स्पीड मिलेगी, जिससे काम का समय कम होगा। AMD के नए Ryzen PRO 9000 Series प्रोसेसर 2026 की दूसरी छमाही में बाजार में आने की उम्मीद है। Lenovo अपनी ThinkStation P4 में सबसे पहले इन नए प्रोसेसर को लॉन्च करने वाली कंपनियों में शामिल होगी।
