ASUS Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, कीमत 1.36 लाख से शुरू

ASUS Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, कीमत 1.36 लाख से शुरू

• खरोंच और झटकों की टेंशन खत्म! Ceraluminum बॉडी के साथ ASUS का नया लैपटॉप

50 TOPS AI पावर और 3K OLED डिस्प्ले से लैस लैपटॉप 33 घंटे की बैटरी और सुपरफास्ट OLED स्क्रीन

तीन रंग, तीन प्रोसेसर और दमदार AI! ASUS ने पेश किया नया Zenbook 14

30 मिनट में 50% चार्ज, 120Hz डिस्प्ले के साथ ASUS का नया लैपटॉप

• ASUS ने लैपटॉप के साथ उतारा खास वायरलेस माउस, कीमत ₹6,999

ASUS ने अपने प्रीमियम लैपटॉप पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया Zenbook 14 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया है, जिन्हें हल्के डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस और AI फीचर्स चाहिए। इसकी सबसे बड़ी खासियत Ceraluminum बॉडी है। कंपनी के मुताबिक, यह पारंपरिक मेटल निर्माण की तुलना में 30 फीसदी हल्की और तीन गुना ज्यादा मजबूत है। इसमें खरोंच, झटकों और रोजमर्रा के इस्तेमाल से होने वाली टूट-फूट से बचाव की क्षमता भी दी गई है।

लैपटॉप को Arctic Blue, Komodo Coral और Zabriskie Beige जैसे तीन आकर्षक रंगों में उतारा गया है। इसकी मोटाई महज 1.39 सेंटीमीटर है और वजन सबसे हल्के वेरिएंट में 1.10 किलोग्राम है। कंपनी ने इसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड टेस्टिंग के अनुरूप भी तैयार किया है।

ASUS Zenbook 14 को Intel Core Ultra 9 Series 3, AMD Ryzen AI 7 345 और Snapdragon X प्रोसेसर विकल्पों में पेश किया गया है। इसमें 50 TOPS तक NPU क्षमता मिलती है, जिससे AI आधारित काम, मल्टीटास्किंग और स्मार्ट फीचर्स को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। Snapdragon वेरिएंट में NPU क्षमता 45 TOPS तक है।

इसके टॉप वेरिएंट में 14 इंच का 3K ASUS Lumina OLED टचस्क्रीन दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,100 निट्स तक HDR पीक ब्राइटनेस और 100 फीसदी DCI-P3 कलर कवरेज सपोर्ट करता है। हालांकि, दूसरे वेरिएंट में FHD+ OLED डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

कंपनी के मुताबिक, लैपटॉप में 33 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। USB-C फास्ट चार्जिंग से इसे 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

ASUS ने ZenMouse MD202 भी पेश किया है। इसमें Ceraluminum टॉप कवर, चार डिवाइस तक कनेक्टिविटी, ग्लास पर काम करने वाला सेंसर और USB-C चार्जिंग मिलती है। कंपनी का दावा है कि एक मिनट की चार्जिंग में 16 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Zenbook 14 के तीन वेरिएंट की कीमत ₹1,36,990, ₹1,56,990 और ₹1,67,990 रखी गई है। ZenMouse की कीमत ₹6,999 है। लैपटॉप ASUS की एक्सक्लूसिव स्टोर, ई-शॉप, Amazon, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales पर उपलब्ध होगा।