INDIA में Audi Q3 की 16 अक्टूबर को एंट्री, 7.1 सेकेंड में पकड़ेगी 100 की स्पीड

INDIA में Audi Q3 की 16 अक्टूबर को एंट्री, 7.1 सेकेंड में पकड़ेगी 100 की स्पीड

229 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है रफ्तार

भारत में ही असेंबल होगी, 55 से 60 लाख तक हो सकती है कीमत

लग्जरी SUV बाजार में Audi अपनी लोकप्रिय Q3 को बिल्कुल नए अंदाज में लाने जा रही है। नई Audi Q3 भारत में 16 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी। यह तीसरी पीढ़ी की Q3 होगी और इसे भारत में ही असेंबल किया जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत 55 लाख से 60 लाख रुपये के बीच हो सकती है। नई Q3 में पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा आधुनिक डिजाइन, डिजिटल केबिन और कई नए फीचर्स मिलेंगे। नई Q3 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 7.1 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम रफ्तार 229 किमी प्रति घंटा हो सकती है। Audi India ने नई Q3 की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 1 लाख रुपये देकर SUV को रिजर्व कर सकते हैं। बुकिंग Audi India की वेबसाइट, myAudi connect ऐप या अधिकृत Audi डीलरशिप के जरिए की जा सकती है।
इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 204 hp की ताकत, 320 Nm टॉर्क, 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और quattro ऑल-व्हील ड्राइव मिलने की उम्मीद है। अंदर Sonos साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 360-डिग्री कैमरा और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
नई Q3 का डिजाइन काफी ज्यादा आधुनिक और आक्रामक है। सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट में किया गया है। इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है। ऊपर पतली LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं, जबकि मुख्य हेडलैंप नीचे लगाए गए हैं। बड़ी फ्रंट ग्रिल, हनीकॉम्ब पैटर्न वाला बंपर और सिल्वर फिनिश वाला निचला हिस्सा SUV को ज्यादा दमदार लुक देता है। साइड में बॉडी-कलर क्लैडिंग, क्रोम विंडो लाइन और 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील मिलते हैं। नई Q3 में स्प्लिट LED टेललैंप दिए गए हैं। इन्हें एक लाइट बार जोड़ता है। इसके अलावा रोशन Audi लोगो और रूफ-माउंटेड स्पॉयलर भी मिलता है। यानी SUV का आकार कॉम्पैक्ट Q3 जैसा ही है, लेकिन डिजाइन को काफी ज्यादा मॉडर्न बनाया गया है।
भारत में आने वाली Q3 में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसके साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। quattro ऑल-व्हील ड्राइव पूरे Q3 रेंज में स्टैंडर्ड दिए जाने की संभावना है। यानी चारों पहियों को पावर मिलने से SUV की पकड़ और ड्राइविंग क्षमता बेहतर हो सकती है।
फीचर्स में Sonos साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, पैडल शिफ्टर्स, पावर्ड टेलगेट और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं।