नई दिल्ली : देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारों में शामिल Maruti Suzuki Dzire के दाम बढ़ गए हैं। नई कीमतों के तहत कार के कुछ वेरिएंट अब 7,500 रुपये तक महंगे हो गए हैं। कंपनी के अनुसार, Dzire के VXi CNG और ZXi CNG वेरिएंट की कीमतों Maruti Dzire खरीदना हुआ महंगा! कीमतों में ₹7,500 तक की बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा 7,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं पेट्रोल लाइनअप के अधिकांश अन्य वेरिएंट अब 5,000 रुपये महंगे हो गए हैं। हालांकि एंट्री-लेवल LXi पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह 6.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध रहेगा। अब Dzire की एक्स-शोरूम कीमत अब 6.26 लाख रुपये से लेकर 9.36 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
दिलचस्प बात यह है कि कीमत बढ़ने के बावजूद Dzire की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं दिख रही है। साल 2025 में यह कार न सिर्फ Maruti की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल रही, बल्कि कई कॉम्पैक्ट और मिड-साइज SUV को भी बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया। शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद प्रदर्शन के कारण यह कार परिवारों और फ्लीट ऑपरेटरों की पहली पसंद बनी हुई है। हालांकि आने वाले दिनों में Dzire की राह आसान नहीं रहने वाली। बाजार में जल्द ही Tata Tigor का अपडेटेड फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने वाला है, जो इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा सकता है। वहीं Dzire का मुकाबला पहले से ही Hyundai Aura जैसी कारों से है।
ऑटो बाजार के जानकारों का मानना है कि बढ़ती उत्पादन लागत और बाजार परिस्थितियों के कारण वाहन कंपनियां लगातार कीमतों में संशोधन कर रही हैं। ऐसे में अगर आप नई Dzire खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अब आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ सकती है। Dzire भले ही पहले जैसी ही कार हो, लेकिन उसकी कीमत अब पहले से ज्यादा हो गई है।
