भारत में आ रही है BYD की Denza Z9 GT, 2.7 सेकंड में 100km/h की स्पीड

भारत में आ रही है BYD की Denza Z9 GT, 2.7 सेकंड में 100km/h की स्पीड

500kW चार्जिंग वाली इलेक्ट्रिक रॉकेट में 600km रेंज और 1,156hp की पावर

9 मिनट में 10 से 97% चार्ज, 1.02 करोड़ से 1.05 करोड़ रुपये होगी कीमत

चीन की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी BYD भारत के लग्जरी कार बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी का प्रीमियम ब्रांड Denza इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है। Denza भारत में शुरुआत दो बेहद खास मॉडलों Z9 GT और D9 के साथ करेगी। दोनों मॉडल पूरी तरह तैयार यूनिट CBU के रूप में भारत लाए जाएंगे।
Denza Z9 GT इस एंट्री का सबसे बड़ा आकर्षण होगी। यह एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक फास्टबैक है, जिसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 1,156hp की जबरदस्त ताकत पैदा करती हैं। कार महज 2.7 सेकंड में 0 से 100km/h की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 270km/h है। इसमें 122.5kWh बैटरी दी गई है और WLTP साइकिल के अनुसार इसकी रेंज करीब 600km है। इसकी सबसे चौंकाने वाली खासियत 1,500kW Flash अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग है। कंपनी के मुताबिक बैटरी को 10 से 97 फीसदी तक चार्ज करने में सिर्फ 9 मिनट लग सकते हैं। भारत में Z9 GT की कीमत करीब 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
Denza की दूसरी कार D9 लग्जरी MPV होगी। इसे Toyota Vellfire के मुकाबले में उतारा जाएगा। भारत में इसका इलेक्ट्रिक फ्रंट-व्हील-ड्राइव वर्जन आने की उम्मीद है और कीमत करीब 80 लाख रुपये हो सकती है। D9 में 103kWh बैटरी, 313hp की पावर और 360Nm टॉर्क मिलेगा। इसकी दावा की गई WLTP रेंज करीब 520km है और यह 200kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके केबिन में 2+2+3 सीटिंग लेआउट, कैप्टन सीटों में पावर एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन, मसाज, लेग रेस्ट और फोल्ड-आउट टेबल जैसे लग्जरी फीचर्स मिलेंगे।
भारत में Denza को BYD से ऊपर रखा जाएगा। जहां BYD का पोर्टफोलियो करीब 20-80 लाख रुपये के सेगमेंट में रहेगा, वहीं Denza के मॉडल 80 लाख रुपये से ऊपर के प्रीमियम बाजार को निशाना बनाएंगे। Denza की बिक्री के लिए BYD से अलग एक्सक्लूसिव शोरूम बनाए जाने की योजना है। शुरुआत में नेटवर्क दिल्ली-NCR और मुंबई जैसे बड़े शहरों तक सीमित रह सकता है।
Z9 GT का मुकाबला बेहद सीमित प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बाजार में Porsche Taycan जैसी कारों से होगा, जबकि D9 का मुकाबला Toyota Vellfire, Lexus LM और Mercedes-Benz V-Class जैसे लग्जरी MPV मॉडल से होगा। अगर Denza अपने दमदार इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और बेहद लग्जरी केबिन के साथ भारत में उतरती है, तो यह देश के प्रीमियम EV बाजार में एक नई और बेहद आक्रामक चुनौती पेश कर सकती है।