BMW की नई एडवेंचर बाइक भारत में लॉन्च, 1,170cc बॉक्सर इंजन से लैस
21 इंच के फ्रंट व्हील और दमदार बॉक्सर इंजन के साथ आई बाइक
25 लाख से ज्यादा कीमत, बेहद खास है BMW की यह दमदार एडवेंचर बाइक
पहाड़, जंगल और खराब रास्ते… नई बाइक में बिना क्लच गियर बदलने की सुविधा
BMW Motorrad ने भारतीय बाजार में अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल BMW R 12 G/S लॉन्च कर दी है। कंपनी की यह बाइक पूरी तरह तैयार यूनिट (CBU) के रूप में भारत आएगी और इसकी डिलीवरी तत्काल शुरू करने की घोषणा की गई है। बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.40 लाख रुपये रखी गई है। इसे खास तौर पर उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है, जो सड़क के साथ-साथ ऑफ-रोड रास्तों पर भी रोमांचक सफर करना चाहते हैं। नई BMW R 12 G/S का डिजाइन कंपनी की ऐतिहासिक BMW R 80 G/S से प्रेरित है, जिसने 1980 में एडवेंचर मोटरसाइकिलों की दुनिया में नई पहचान बनाई थी। BMW R 12 G/S में 1,170cc का एयर/ऑयल-कूल्ड बॉक्सर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,000rpm पर 109hp की पावर और 6,500rpm पर 115Nm का टॉर्क पैदा करता है।
नई BMW R 12 G/S में मजबूत ट्यूबलर स्टील फ्रेम दिया गया है। इसके फ्रंट में 45mm की पूरी तरह एडजस्टेबल अपसाइड-डाउन टेलीस्कोपिक फोर्क मिलता है, जिसमें 210mm का ट्रैवल है। वहीं पीछे 200mm ट्रैवल वाला एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में 21 इंच का फ्रंट व्हील मिलता है, जबकि एंडुरो पैकेज के साथ 18 इंच का रियर व्हील दिया जाता है। यह सेटअप ऊबड़-खाबड़ रास्तों और ऑफ-रोडिंग के दौरान बेहतर नियंत्रण देने में मदद करता है।
BMW R 12 G/S में एंडुरो पैकेज और कंफर्ट पैकेज के साथ कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। एंडुरो पैकेज में ऑफ-रोड टायर, एंडुरो फुटरेस्ट, इंजन गार्ड, हैंडलबार राइजर और अतिरिक्त उपकरण शामिल हैं। वहीं कंफर्ट पैकेज में Shift Assistant Pro मिलता है, जिससे लगभग सभी स्पीड और लोड परिस्थितियों में बिना क्लच दबाए गियर बदले जा सकते हैं।
बाइक में X-आकार के लाइटिंग सिग्नेचर वाली LED हेडलाइट, गोल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 12V पावर सॉकेट दिया गया है। सुरक्षा के लिए BMW Motorrad ABS Pro, Dynamic Traction Control (DTC) और Engine Drag Torque Control (MSR) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें Rain, Road और Enduro राइडिंग मोड दिए गए हैं।
BMW R 12 G/S भारत में केवल Pro वेरिएंट में पेश की गई है। इसमें लाइट व्हाइट रंग की बॉडी के साथ लाइट रेड सीट दी गई है। बाइक के फ्रंट व्हील कवर, फ्यूल टैंक, एयरबॉक्स कवर, कॉकपिट फेयरिंग और रियर हिस्से पर खास डेकल्स दिए गए हैं, जो इसके रेट्रो एडवेंचर लुक को उभारते हैं।
BMW R 12 G/S की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25,40,000 रुपये है। बाइक के साथ तीन साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दी जा रही है, जिसे चौथे और पांचवें साल तक बढ़ाने का विकल्प भी उपलब्ध है।
