19.90 लाख रुपये में Suzuki Hayabusabi की स्पेशल सुपरबाइक INDIA में लॉन्च

19.90 लाख रुपये में Suzuki Hayabusabi की स्पेशल सुपरबाइक INDIA में लॉन्च

• तीन नए दो रंगों के कॉम्बिनेशन में मिलेगी बाइक

• Hayabusa Special Edition में खास ग्राफिक्स से लेकर स्मार्ट क्रूज कंट्रोल तक शानदार फीचर्स

• दमदार इंजन, प्रीमियम हार्डवेयर और सिंगल सीट काउल से बदला अंदाज

नई दिल्ली। Suzuki Motorcycle India ने अपनी मशहूर सुपरबाइक Hayabusa का नया Special Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत ₹19.90 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह बाइक स्टैंडर्ड Hayabusa के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत ₹18.99 लाख है। Special Edition में कंपनी ने बाइक के लुक को और खास बनाने के साथ कुछ इलेक्ट्रॉनिक और राइडर-केंद्रित बदलाव भी किए हैं।
Hayabusa Special Edition को खास तौर पर Pearl Vigor Blue रंग में पेश किया गया है। इसमें कई नए कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। बाइक में स्पेशल ग्राफिक्स, नए व्हील फिनिश और फ्यूल टैंक पर 3D SUZUKI लोगो दिया गया है। इसके अलावा Special Edition का अलग बैज भी मिलता है। मफलर के एंड और हीट गार्ड पर एनोडाइज्ड फिनिश दी गई है। बाइक के साथ सिंगल-सीट काउल भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।
Hayabusa को भी कंपनी ने नए रंगों में अपडेट किया है। अब यह बाइक तीन नए डुअल-टोन यानी दो रंगों वाले कॉम्बिनेशन में मिलेगी। इनमें Candy Daring Red के साथ Glass Sparkle Black, Metallic Galaxy Gray के साथ Candy Burnt Gold और Pearl Vigor Blue के साथ Pearl Brilliant White शामिल हैं। ग्राहक अब Hayabusa को लाल-काले, ग्रे-गोल्ड और नीले-सफेद रंगों के आकर्षक कॉम्बिनेशन में खरीद सकेंगे। नई Hayabusa में अब ELIIY Power lithium-ion battery दी गई है। यह पहले वाली बैटरी से हल्की और ज्यादा कॉम्पैक्ट है।Suzuki के मुताबिक, नई बैटरी लोड के दौरान ज्यादा स्थिर वोल्टेज देने में मदद करती है।
बाइक के इलेक्ट्रॉनिक्स में कंपनी ने Launch Control System और Power Mode Selector की सेटिंग्स को अपडेट किया है। सबसे खास बदलाव Smart Cruise Control में हुआ है। अब गियर बदलते समय भी क्रूज कंट्रोल एक्टिव रह सकता है। Hayabusa Special Edition में वही 1,340cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-4 इंजन मिलता है। यह फ्यूल-इंजेक्टेड DOHC इंजन है। कंपनी ने इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है
Hayabusa में राइडर की सुरक्षा और आराम के लिए कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Motion Track Traction Control System बाइक के पहियों की पकड़ बनाए रखने में मदद करता है, जबकि Bi-directional Quick Shift System क्लच का ज्यादा इस्तेमाल किए बिना तेजी से गियर बदलने की सुविधा देता है। Suzuki Easy Start System से बाइक आसानी से स्टार्ट होती है। Low RPM Assist धीमी रफ्तार पर इंजन को बंद होने से बचाने में मदद करता है। वहीं Slope Dependent Control System ढलान वाली सड़क पर बाइक को संभालने में मदद करता है। बाइक में पूरी तरह LED लाइटिंग भी दी गई है।
Suzuki Hayabusa Special Edition की एक्स-शोरूम कीमत ₹19.90 लाख है, जबकि स्टैंडर्ड Hayabusa ₹18.99 लाख एक्स-शोरूम, दिल्ली में उपलब्ध है।