पावर बैंक भी फेल ! 7540mAh बैटरी से लैस REDMI Turbo 5 एक चार्ज में चलेगा दो दिन

पावर बैंक भी फेल ! 7540mAh बैटरी से लैस REDMI Turbo 5 एक चार्ज में चलेगा दो दिन

गेमिंग, कैमरा और बैटरी का सुपर कॉम्बो, सिर्फ फोन नहीं, परफॉर्मेंस का तूफान

दिल्ली: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच Xiaomi India ने अपने नए REDMI Turbo 5 को लॉन्च कर पावर यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी पहली बार भारत में REDMI Turbo सीरीज लेकर आई है, जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो अपने स्मार्टफोन से सिर्फ कॉलिंग या सोशल मीडिया नहीं, बल्कि गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन, विडियो एडिटिंग, मल्टीटास्किंग और मनोरंजन का शानदार अनुभव चाहते हैं। REDMI Turbo 5 की बिक्री 19 जून 2026 से शुरू होगी। इसका 8GB+256GB वेरिएंट 35,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 38,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा।

फोन के दिल में नया MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का साथ मिलता है। यह कॉम्बिनेशन ऐप्स को तेजी से खोलने, मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाने और गेमिंग को बेहद तेज बनाने का काम करता है। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए कंपनी ने 3D IceLoop Cooling System और Game Turbo Wild Boost तकनीक दी है। REDMI Turbo 5 20 से ज्यादा लोकप्रिय गेम्स में 120fps गेमिंग को सपोर्ट करता है ।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल 7540mAh बैटरी है, जो भारत में किसी भी REDMI स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताई जा रही है। 16 प्रतिशत Silicon Carbon तकनीक से लैस यह बैटरी दो दिन से ज्यादा का बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ मिलने वाला 100W HyperCharge चार्जर मात्र 30 मिनट में बैटरी को 51 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए REDMI Turbo 5 में 50MP Sony IMX882 कैमरा दिया गया है, जो OIS और EIS सपोर्ट के साथ आता है। यह कैमरा 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। Turbo Snap मोड की मदद से यूजर सिर्फ 4.4 सेकंड में 100 लगातार तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। फोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाती है। डिजाइन के मामले में भी REDMI Turbo 5 काफी आकर्षक है। मोटरस्पोर्ट्स से प्रेरित डिजाइन, Pixel Matrix Ring Lights, प्रीमियम ग्लास बॉडी और एयरोस्पेस ग्रेड मेटल फ्रेम इसे अलग पहचान देते हैं।