नई दिल्ली। Force Motors ने अपनी प्रीमियम पैसेंजर वैन Urbania Deluxe को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 28.7 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी का कहना है कि प्रीमियम शेयर्ड मोबिलिटी सेगमेंट में यह कंपनी का नया स्टैंडर्ड मॉडल होगा। नई Urbania Deluxe अलग-अलग लंबाई (Wheelbase) और अलग-अलग सीट क्षमता में उपलब्ध होगी, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकें। वैन के तीन अलग-अलग साइज (छोटी, मध्यम और बड़ी लंबाई)। इसमें 9 यात्रियों + 1 ड्राइवर से लेकर 16 यात्रियों + 1 ड्राइवर तक बैठ सकते हैं। कुल 8 तरह के सीट लेआउट या सीटिंग विकल्प उपलब्ध होंगे।
नई Urbania Deluxe में 2.6 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन Mercedes की तकनीक पर आधारित है। इंजन 134 हॉर्सपावर (100 kW) की ताकत और 350 Nm टॉर्क देता है। वैन तेजी से रफ्तार पकड़ती है। भारी लोड होने पर भी आसानी से चलती है और हाइवे व शहर दोनों जगह स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देती है। इसमें चमड़े जैसी दिखने वाली प्रीमियम सीटें हैं। सीटों, दरवाजों और केबिन की फिनिश एक जैसी प्रीमियम थीम में है। फर्श पर लकड़ी जैसी डिजाइन दी गई है, जिससे केबिन ज्यादा लग्जरी दिखता है। कार जैसी सीट बेल्ट, जो कंधे और कमर दोनों को पकड़ती है और ज्यादा सुरक्षित होती है। एयरबैग दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा देते हैं। अचानक ब्रेक लगाने पर पहिए लॉक नहीं होते।
ड्राइवर के सामने डिजिटल डिस्प्ले, जिसमें स्पीड, फ्यूल, माइलेज और वाहन से जुड़ी अन्य जानकारी दिखाई देती है। 9-इंच HD टचस्क्रीन से मोबाइल कनेक्ट किया जा सकता है, ऑनलाइन और ऑफलाइन मैप्स चलाए जा सकते हैं, रिवर्स कैमरा देखा जा सकता है, ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस अलर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 16-इंच अलॉय व्हील हैं। दरवाजा खुलते ही नीचे की ओर एक स्टेप अपने आप निकल आता है, जिससे चढ़ना-उतरना आसान हो जाता है। 8 स्पीकर डिजिटल थिएटर सिस्टम से यात्रियों को बेहतर म्यूजिक और ऑडियो अनुभव मिलता है। USB Type-A और Type-C चार्जिंग पोर्ट से हर सीट के पास मोबाइल चार्ज करने की सुविधा दी गई है।
