Hero Passion+ Disc बनी सबसे स्मार्ट बाइक! 84,128 रुपये में डिजिटल फीचर्स से लैस नया अवतार
अब राइड होगी सुपर सेफ! माइलेज, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त कॉम्बो
बजट में मिलेगा प्रीमियम फील , 100cc बाइक में बड़ा अपग्रेड
नई दिल्ली। Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर 100cc कम्यूटर बाइक Hero Passion+ का नया वेरिएंट Passion+ Disc भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल खासतौर पर युवा और पहली बार बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जिसमें स्टाइल, फीचर्स और माइलेज का संतुलन देने की कोशिश की गई है। नई Hero Passion+ Disc की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में ₹84,128 रखी गई है। कंपनी का दावा है कि यह वेरिएंट मौजूदा Passion रेंज को और मजबूत करेगा और 100cc सेगमेंट में ग्राहकों को बेहतर विकल्प देगा।
सबसे बड़ा अपडेट इस नए वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक का है, जिससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस पहले से बेहतर और ज्यादा सुरक्षित हो जाती है। कम्यूटर राइडिंग में यह बदलाव खासतौर पर सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बाइक में अब फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट में और आधुनिक बनाता है। इसमें रियल-टाइम माइलेज, ट्रिप मीटर, स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, लो फ्यूल इंडिकेटर और सर्विस रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है, जिसमें कॉल और SMS अलर्ट जैसी बेसिक स्मार्ट सुविधाएं शामिल हैं। हालांकि इसमें नेविगेशन या म्यूजिक कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स नहीं दिए गए हैं।
Hero Passion+ Disc को चार डुअल-टोन रंगों में लॉन्च किया गया है—Heavy Grey, Dark Industrial Grey, Nexus Blue और Pearl Red। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं। इस बाइक में 100cc का एयर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो करीब 8 bhp पावर और 8 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। साथ ही इसमें Hero का i3S स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है, जो फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने में मदद करता है। कंपनी के अनुसार इसका माइलेज लगभग 71 km/l तक जा सकता है। Hero MotoCorp के अनुसार यह नया वेरिएंट Passion ब्रांड की मजबूती को और बढ़ाता है। कंपनी का कहना है कि बेहतर फीचर्स, सुरक्षा और माइलेज के साथ यह बाइक रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनी रहेगी।
