सिनेमाहॉल जैसा नहीं तो कम भी नहीं! 7200mAh बैटरी संग vivo Y31t 5G की एंट्री

सिनेमाहॉल जैसा नहीं तो कम भी नहीं! 7200mAh बैटरी संग vivo Y31t 5G की एंट्री

• 400% वॉल्यूम का दम, 120Hz स्क्रीन: धमाकेदार आवाज और शानदार तस्वीर से मूवी और म्यूजिक का डबल मजा
• फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI वाइड-एंगल रियर कैमरा, शुरुआती दाम 25,999 रुपये
• खरीदारों को चुनिंदा बैंक कार्ड पर ₹1,500 तक का इंस्टेंट कैशबैक

नई दिल्ली। vivo ने अपने नए vivo Y31t 5G को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। फोन की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी, 44W FlashCharge, IP68 और IP69 डस्ट-वॉटर रेजिस्टेंस दिया गया है। फोन में 50MP AI वाइड-एंगल कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर भी मिलता है। यह स्मार्टफोन Partner Retail Stores, vivo India e-store और Flipkart पर खरीदा जा सकता है।
vivo Y31t 5G को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। 4GB+128GB मॉडल की कीमत 25,999 रुपये, 6GB+128GB की कीमत 29,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। फोन Crimson Red, Seashore Green और Golden Mist रंगों में उपलब्ध है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh बैटरी है। इसे 44W FlashCharge का सपोर्ट मिलता है। ज्यादा बैटरी क्षमता के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। vivo Y31t 5G को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसके अलावा फोन में Military-Grade Durability Certification और SGS Gold Label Five-Star Drop Resistance Certification भी है। फोन धूल, पानी में लगातार डूबने और हाई-प्रेशर व हाई-टेम्परेचर वॉटर जेट से सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है। फोन में One-Tap Water & Dust Ejection और नमी का पता लगाने वाला फीचर भी दिया गया है।
vivo Y31t 5G में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1608×720 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की HBM पीक ब्राइटनेस 1250 निट्स है। कंपनी के मुताबिक इससे स्क्रॉलिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्क्रीन ज्यादा स्मूथ दिखाई देगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI वाइड-एंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP बोकेह कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा है।
मनोरंजन के लिए फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक इनमें अधिकतम 400% वॉल्यूम तक की क्षमता है। इससे विडियो देखने और म्यूजिक सुनने के दौरान ज्यादा तेज आवाज का अनुभव मिल सकता है।
इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई 0.839 सेंटीमीटर है और इसका वजन करीब 219 ग्राम है। इसे Crimson Red, Seashore Green और Golden Mist रंगों में खरीदा जा सकता है। Jio ऑफर के तहत छह महीने के लिए 10 OTT ऐप्स का प्रीमियम एक्सेस भी दिया जा रहा है। ये ऑफर 31 अगस्त 2026 तक वैध हैं।