INDIA से निकलेगा MAHINDRA का नया ग्लोबल स्टार, ‘लाइफस्टाइलर’ से दुनिया जीतने की तैयारी

INDIA से निकलेगा MAHINDRA का नया ग्लोबल स्टार, ‘लाइफस्टाइलर’ से दुनिया जीतने की तैयारी

नई दिल्ली। MAHINDRA AND MAHINDRA अब अपने नए पिकअप ट्रक ‘स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर’ के दम पर ग्लोबल बाजार में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। भारत में अप्रैल 2027 में लॉन्च होने वाला यह पिकअप विदेशों में ‘MAHINDRA लाइफस्टाइलर’ नाम से उतारा जाएगा। कंपनी की नजर दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका के साथ-साथ एशियाई बाजारों पर भी है। कंपनी के मुताबिक, यह मॉडल MAHINDRA की ग्लोबल ग्रोथ स्ट्रैटजी का अहम हिस्सा होगा।

इंडिया में लाइफस्टाइल पिकअप की मांग बढ़ रही है। कंपनी के मुताबिक, भारत में भी ऐसे वाहनों के लिए नया बाजार बन रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय ग्राहक सिर्फ रोजमर्रा के इस्तेमाल के बजाय कैंपिंग, ट्रैवल, आउटडोर और एडवेंचर जैसी लाइफस्टाइल एक्टिविटीज को भी प्राथमिकता देने लगे हैं MAHINDRA का एक्सपोर्ट कारोबार पिछले वित्त वर्ष में अच्छी रफ्तार से बढ़ा है। कंपनी की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, उसके ऑटोमोटिव सेक्टर ने 41,030 वाहनों का एक्सपोर्ट किया। एक साल पहले यह आंकड़ा 34,709 यूनिट था। एक्सपोर्ट में 18.2% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी पहले से ही ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका जैसे बाजारों में अपनी एसयूवी बेच रही है। अब लाइफस्टाइलर के जरिए इन बाजारों में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने की योजना है।

MAHINDRA की नजर दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजारों पर भी है। कंपनी के मुताबिक, ASEAN क्षेत्र में पिकअप वाहनों की अच्छी मांग है। फिलहाल MAHINDRA इस क्षेत्र में मुख्य रूप से इंडोनेशिया में मौजूद है। कंपनी का कहना है कि नए प्रोडक्ट के साथ दूसरे ASEAN बाजारों में भी प्रवेश के विकल्प तलाशे जा सकते हैं।

MAHINDRA के इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार ने भी पिछले वित्त वर्ष में तेज रफ्तार पकड़ी है। कंपनी ने 2025-26 में 57,472 इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन बेचे, जबकि 2024-25 में यह आंकड़ा 14,183 यूनिट था। यानी ईवी बिक्री करीब चार गुना बढ़ी। कंपनी के मुताबिक, पिछले 16-17 महीनों में उसके कुल एसयूवी वॉल्यूम में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी लगभग 12% तक पहुंच गई है। BE 6, XEV 9e और XEV 9S जैसे मॉडल इस बढ़ोतरी में अहम रहे हैं। MAHINDRA ने हाल ही में BE 6 SPORTEQ को भी अपनी इलेक्ट्रिक लाइनअप में शामिल किया है। कंपनी को उम्मीद है कि नए मॉडल आने के साथ ईवी बिक्री की ग्रोथ आगे भी जारी रहेगी।