• 590 HP की GranTurismo और 700+ HP की GT4, Maserati का डबल धमाका
Maserati ने खोले रफ्तार के नए दरवाजे, फॉर्मूला-1 तकनीक से लैस Project GT4, 2028 में ट्रैक पर मचाएगी धमाल
नई दिल्ली। इटली की लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता Maserati ने 2026 Goodwood Festival of Speed में अपनी नई और अपडेटेड कारों का दमदार प्रदर्शन कर ऑटोमोबाइल जगत का ध्यान खींच लिया। कंपनी ने फेसलिफ्टेड GranTurismo और GranCabrio के साथ पहली बार Project GT4 नाम का ट्रैक-ओनली रेसिंग कार कॉन्सेप्ट भी पेश किया। नई कारों में ज्यादा पावर, लंबी इलेक्ट्रिक रेंज, नया डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है।
Project GT4 में 700+ हॉर्सपावर का दमदार Nettuno V6 इंजन मिलेगा। नई GranTurismo Trofeo की पावर बढ़कर 590 HP हो गई है। इलेक्ट्रिक Folgore वर्जन की रेंज बढ़कर 540 किलोमीटर पहुंच गई। नई डिजाइन MCXtrema ट्रैक सुपरकार से प्रेरित है। सभी वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव और एयर सस्पेंशन अब स्टैंडर्ड हैं। केबिन में नया 12.3-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल इंटरफेस दिया गया है। कार में ड्राइवर ड्रोसिनेस (नींद) डिटेक्शन सिस्टम भी जोड़ा गया है। Project GT4 सड़क नहीं, केवल रेस ट्रैक के लिए विकसित किया गया है। रेसिंग कार का वजन रोड कार से लगभग 400 किलोग्राम कम किया गया है। Project GT4 की रेसिंग शुरुआत 2028 सीजन में होगी।
Maserati ने अपनी लोकप्रिय ग्रैंड टूरर कारों GranTurismo और GranCabrio को पहले से अधिक स्पोर्टी और आक्रामक लुक दिया है। नई चौड़ी ग्रिल, बड़े एयर इंटेक और शार्प फ्रंट डिजाइन कार को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसके 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो Nettuno V6 इंजन में किया गया है, जो अब Trofeo वेरिएंट में 590 हॉर्सपावर पैदा करता है।
इलेक्ट्रिक Folgore मॉडल को एक बार चार्ज करने पर इसकी ड्राइविंग रेंज अब 540 किलोमीटर तक पहुंच जाती है, जो पहले की तुलना में करीब 90 किलोमीटर अधिक है।
कार के इंटीरियर में नया फ्लैट-टॉप और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, अपडेटेड डिजिटल क्लॉक और ड्राइवर की थकान या झपकी पहचानने वाला सिस्टम दिया गया है। सुरक्षा और ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एयर सस्पेंशन और ऑल-व्हील ड्राइव सभी मॉडल में स्टैंडर्ड किए गए हैं।
शो का सबसे बड़ा आकर्षण Project GT4 रहा। यह Maserati की नई GranTurismo आर्किटेक्चर पर आधारित एक शुद्ध रेसिंग कार है। Maserati ने Project GT4 को खास ‘100 Trident’ डिजाइन के साथ पेश किया है। यह डिजाइन कंपनी के मशहूर ट्राइडेंट (तीन भालों वाले) लोगो के 100 साल पूरे होने की खुशी में बनाया गया है। यह कार सिर्फ रेस ट्रैक के लिए तैयार की गई है। कंपनी की योजना है कि 2028 से दुनिया भर की ग्राहक रेसिंग टीमें इस कार को अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिताओं में दौड़ाती नजर आएंगी।
