HERO Splendor और HF Deluxe पर4,000 रुपये की बंपर छूट, ऑफर जुलाई तक

HERO Splendor और HF Deluxe पर4,000 रुपये की बंपर छूट, ऑफर जुलाई तक

अब पेट्रोल नहीं, 85% एथेनॉल पर दौड़ेगी Hero की Flex Fuel बाइक

Splendor का नया अवतार! कम कीमत, ज्यादा पावर, कम पेट्रोल

नई दिल्ली। भारत में एथेनॉल आधारित ईंधन को बढ़ावा देने की मुहिम के बीच Hero MotoCorp ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी नई लॉन्च की गई फ्लेक्स-फ्यूल कम्यूटर मोटरसाइकिलों Hero Splendor+ Flex Fuel और Hero HF Deluxe Flex Fuel पर ₹4,000 तक का विशेष लाभ देने की घोषणा की है। यह ऑफर जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगा, जिससे देश में पहली बार बड़े पैमाने पर एथेनॉल आधारित मोटरसाइकिल खरीदना और भी किफायती हो गया है।

छूट के बाद Hero Splendor+ Flex Fuel की प्रभावी एक्स-शोरूम कीमत 78,710  रुपये रह गई है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 82,710 रुपये थी। Hero HF Deluxe Flex Fuel अब 68,792 रुपये में उपलब्ध होगी, जबकि इसकी मूल कीमत 72,792  रुपये थी। कंपनी को उम्मीद है कि यह ऑफर फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक को आम ग्राहकों तक पहुंचाने में मदद करेगा। छूट के बाद Splendor+ Flex Fuel की कीमत अब सामान्य E20-समर्थित Splendor+ से महज 1,153 रुपये अधिक रह गई है। वहीं HF Deluxe Flex Fuel की कीमत HF Deluxe i3S Cast वैरिएंट से करीब 1,650 रुपय़े कम हो गई है। ऐसे में ग्राहकों को नई तकनीक लगभग पारंपरिक बाइक की कीमत पर मिल रही है।

इन दोनों बाइकों की सबसे बड़ी खासियत इनका E85 ईंधन पर चलना है। E85 में 85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है। Hero Splendor+ Flex Fuel और HF Deluxe Flex Fuel भारत की शुरुआती मास-मार्केट मोटरसाइकिलों में शामिल हैं, जो इतने उच्च एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर चल सकती हैं।

दोनों मोटरसाइकिलों में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। E85 मोड में यह इंजन 8.4 bhp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि E85 ईंधन इस्तेमाल करने पर पावर में लगभग 7 प्रतिशत और टॉर्क में करीब 3 प्रतिशत तक का सुधार देखने को मिलता है।

Hero MotoCorp जुलाई 2026 से इन दोनों फ्लेक्स-फ्यूल बाइकों की बिक्री दिल्ली और महाराष्ट्र के चुनिंदा क्षेत्रों में शुरू करेगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से देश के अन्य राज्यों और शहरों में भी इनकी उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।

केंद्र सरकार जहां पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण बढ़ाकर तेल आयात पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रही है, वहीं Hero की ये नई फ्लेक्स-फ्यूल बाइकें भारत के वैकल्पिक ईंधन आधारित भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं।