1941 की विरासत, 2026 की ताकत! Jeep ने पेश की खास Wrangler
सेना वाली जीप की याद दिलाएगी. मिलिट्री लुक में आई Jeep, देखते रह जाएंगे SUV प्रेमी
दिल्ली। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित ऑफ-रोड SUVs में शुमार Jeep Wrangler अब एक नए और बेहद खास अवतार में सामने आई है। Jeep ने अपनी मशहूर Wrangler SUV का एक खास संस्करण Sarge Edition पेश किया है, जो करीब 85 साल पुरानी सैन्य विरासत को याद दिलाता है। द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के दौरान अमेरिकी सेना एक छोटी, मजबूत और हर तरह के रास्ते पर चलने वाली जीप इस्तेमाल करती थी, जिसे Willys MB कहा जाता था। यही जीप बाद में आधुनिक Jeep ब्रांड की पहचान बनी। Jeep ने इस नई SUV को उसी सैन्य जीप की याद में डिजाइन किया है।
Jeep ने इसे ज्यादा मजबूत और रफ-टफ लुक देने के लिए 17 इंच के हरे रंग वाले अलॉय व्हील 33 इंच के बड़े ऑफ-रोड टायर, ब्रॉन्ज रंग के टो हुक्स. स्टील रॉक रेल्स, चौड़े फेंडर फ्लेयर्स और हार्डटॉप रूफ दिया गया है। कुछ मॉडलों पर सेना में इस्तेमाल होने वाले स्टार चिन्ह और बोनट पर “1941” का विशेष ग्राफिक भी लगाया गया है। Jeep ने इसे एक कलेक्टर एडिशन और हेरिटेज मॉडल के रूप में पेश किया है, ताकि लोग Jeep की सैन्य जड़ों और इतिहास को महसूस कर सकें। Wrangler Sarge Edition एक आधुनिक लग्जरी ऑफ-रोड SUV है, जिसे 1941 की फौजी Willys MB जीप जैसा लुक और एहसास देने के लिए तैयार किया गया है।
Jeep ने Sarge Edition का इंटीरियर इस तरह डिजाइन किया है कि ड्राइवर और यात्रियों को लगे जैसे वे किसी आधुनिक सैन्य वाहन में बैठे हों। सीटों पर Cattle Tan (हल्का भूरा) रंग का प्रीमियम लेदर लगाया गया है, जबकि डैशबोर्ड, दरवाजों और सेंटर कंसोल पर Drab Green (फौजी हरा रंग) का इस्तेमाल किया गया है। यही रंग सेना की पुरानी जीपों और सैन्य उपकरणों में अक्सर दिखाई देता था। सीटों और केबिन पर सुनहरे रंग की Mayan Gold सिलाई की गई है। कप होल्डर के पास “1941” की विशेष प्लेट लगाई गई है। यह वही साल है जब Willys MB सैन्य जीप दुनिया के सामने आई थी। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4×4 (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम से जोड़ा गया है। इससे ऊंचे पहाड़ पर चढ़ना आसान होता है। रेत और कीचड़ में फंसने की संभावना कम होती है। पत्थरीले रास्तों पर बेहतर पकड़ मिलती है। Jeep Wrangler Sarge Edition सिर्फ एक नई SUV नहीं, बल्कि Jeep की 85 साल पुरानी सैन्य विरासत का आधुनिक रूप है।
