MG की E-SUV Tomahawk 75,800 रुपये महंगी, अब और ढीली करनी होगी जेब

MG की E-SUV Tomahawk 75,800 रुपये महंगी, अब और ढीली करनी होगी जेब

• 517KM की रेंज वाली MG Hector Tomahawk EV का 24.24 लाख तक पहुंचा दाम, EV के साथ PHEV की कीमतें भी बढ़ीं

69.2kWh बैटरी और 517KM रेंज वाली SUV अब पड़ेगी महंगी, MG ने बढ़ाए दाम

एक चार्ज में 517KM दौड़ेगी, लेकिन खरीदने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे!

1,100KM से ज्यादा रेंज वाली MG PHEV भी महंगी, EV के दाम में बड़ा उछाल

MG Motor India ने अपनी इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी Hector Tomahawk की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने Hector Tomahawk EV के दाम में अधिकतम ₹75,800 का इजाफा किया है, जबकि इसके PHEV यानी प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल की कीमत ₹800 बढ़ाई गई है। कीमतों में बदलाव के बाद Hector Tomahawk EV की एक्स-शोरूम कीमत अब ₹20.24 लाख से ₹24.24 लाख तक पहुंच गई है। वहीं, Hector Tomahawk PHEV खरीदने के लिए ग्राहकों को अब ₹25.69 लाख से ₹27.79 लाख तक खर्च करने होंगे। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक मॉडल में 69.2kWh की बैटरी, 204bhp की पावर और 517 किलोमीटर की MIDC रेंज मिलती है। दूसरी ओर, PHEV मॉडल पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर के कॉम्बिनेशन के साथ 1,100 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा करता है।

MG Hector Tomahawk EV तीन वेरिएंट्स Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध है। इसमें पांच और सात सीटों के विकल्प मिलते हैं। कंपनी ने Excite 7-सीटर की कीमत ₹19.49 लाख से बढ़ाकर ₹20.24 लाख कर दी है। Exclusive 7-सीटर अब ₹21.99 लाख के बजाय ₹22.748 लाख में मिलेगा। इसी तरह Essence 5-सीटर की कीमत ₹22.99 लाख से बढ़कर ₹23.748 लाख हो गई है। Essence 7-सीटर के लिए अब ग्राहकों को ₹24.248 लाख चुकाने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत ₹23.49 लाख थी। इन सभी वेरिएंट्स पर ₹75,800 की बढ़ोतरी हुई है।

Hector Tomahawk EV MG का ADAPT (Advanced Drive Architecture Platform Technology) पर आधारित पहला मॉडल है। इसमें 69.2kWh का LFP बैटरी पैक दिया गया है। यह एसयूवी 8.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी MIDC प्रमाणित रेंज 517 किलोमीटर है।

चार्जिंग के लिए इसमें 90kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इससे बैटरी को 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 35 मिनट लगते हैं। वहीं, 7.4kW AC चार्जर से 10 से 100 प्रतिशत चार्जिंग में लगभग 12.5 घंटे का समय लगता है।

Hector Tomahawk PHEV के Exclusive की कीमत ₹25.69 लाख से बढ़कर ₹25.698 लाख और Essence की कीमत ₹27.79 लाख से बढ़कर ₹27.798 लाख हो गई है।

Hector Tomahawk PHEV में Pure EV, Series Hybrid, Parallel Hybrid, Regeneration, Pure Engine और Engine Drive + Charge समेत छह ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। इसमें 25kW DC और 3.3kW AC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। DC चार्जर से बैटरी को 30 से 80 प्रतिशत चार्ज करने में करीब 35 मिनट लगते हैं। वहीं, AC चार्जर से 10 से 100 प्रतिशत चार्जिंग में लगभग 7.5 घंटे का समय लगता है।