नई दिल्ली : OPPO इंडिया ने अपने A सीरीज को और भी मजबूत और भरोसेमंद बनाते हुए OPPO A5x 5G का नया 4+128GB वेरिएंट लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन न केवल आकर्षक और प्रीमियम डिजाइन में मिलता है बल्कि IP65 रेटिंग के साथ जल और धूल प्रतिरोधी भी है। यह 3,999 रुपये की कीमत में Amazon, Flipkart, OPPO E-Store और प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।
OPPO A5x 5G 360° आर्मर बॉडी MIL-STD मिलिटरी-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आता है। इसका हाई-स्टेंथ एलॉय फ्रेम और IP65 वाटर-डस्ट रेसिस्टेंस इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल में टिकाऊ बनाता है। इसे मिडनाइट ब्लू और लेज़र व्हाइट में प्रीमियम टेक्सचर और आधुनिक फिनिश के साथ पेश किया गया है। इस फोन में शक्तिशाली 6000 एमएएच की बैटरी है। यह फोन लगभग 22 घंटे कॉलिंग, 19 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग और 21 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देता है। 45W फास्ट चार्जर से केवल 21 मिनट में 30% चार्ज और 1 घंटे 24 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। OPPO की 5 साल की बैटरी हेल्थ एश्योरेंस से लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस की गारंटी मिलती है।
MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 4GB रैम (एक्सपैंडेबल) और 128GB स्टोरेज के साथ तेज और स्मूथ मल्टीटास्किंग संभव है। Cellular/Wi-Fi Switch 2.0 तकनीक नेटवर्क में बिना कटौती के बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करती है। Ultra Volume Mode और Powerful Outdoor Mode से शोर-शराबे में भी स्पष्ट कॉलिंग सुनिश्चित होती है। 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1000 निट्स अल्ट्रा ब्राइट LCD स्क्रीन सीधी धूप में भी स्पष्ट दिखती है। 32MP AI-सक्षम रियर कैमरा पोर्ट्रेट मोड और ड्यूल व्यू विडियो जैसे फीचर्स के साथ हर पल को बेहतरीन तरीके से कैप्चर करता है। 5MP फ्रंट कैमरा विडियो कॉल और सेल्फी के लिए उपयुक्त है।
फोन में Google Gemini AI असिस्टेंट, AI Eraser 2.0, Reflection Remover और Smart Image Matting 2.0 जैसे एडवांस्ड इमेजिंग टूल्स शामिल हैं। 25 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध इस फोन की खरीदारी पर 1000 रुपये का तत्काल कैशबैक मिलेगा। SBI Card, IDFC FIRST Bank, Bank of Baroda, Federal Bank और DBS Bank से 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी इसे खरीदा जा सकता है।
