Poco X8 सीरीज में पावर का तूफान, 10,000mAh की महाबैटरी संग सितंबर में एंट्री

Poco X8 सीरीज में पावर का तूफान, 10,000mAh की महाबैटरी संग सितंबर में एंट्री

• Poco X8 Power के फीचर्स ने उड़ाए होश, 100W चार्जिंग और Snapdragon 6 Gen 5 का तगड़ा कॉम्बिनेशन

नई दिल्ली। Poco भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी के Poco X8 और Poco X8 Power को सितंबर की शुरुआत में भारत में लॉन्च किए जाने की खबर है। कंपनी ने अभी लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों फोन के टीजर सामने आ चुके हैं। Poco X8 Power में 10,000mAh की बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। वहीं Poco X8 में 9,000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। दोनों फोन में 50MP कैमरा, दमदार वॉटर-डस्ट प्रोटेक्शन और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
टिप्स्टर योगेश बरार के मुताबिक Poco X8 और Poco X8 Power दोनों को भारत में सितंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों फोन कंपनी की X8 सीरीज में Poco X8 Pro से नीचे रहेंगे। Poco ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी नए फोन को लेकर टीजर जारी करना शुरू कर दिया है।
Poco X8 Power का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 10,000mAh की बैटरी हो सकती है। फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी इसमें छह साल की बैटरी लाइफ रेटिंग भी दे सकती है। Poco X8 Power में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। तेज धूप में बेहतर विजिबिलिटी और गेमिंग व वीडियो के दौरान स्मूद डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिल सकता है।
Poco X8 Power में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकता है। हालांकि किसी लोअर वेरिएंट में UFS 2.2 स्टोरेज मिलने की भी बात सामने आई है। लीक के अनुसार फोन का AnTuTu स्कोर 11.5 लाख से ज्यादा हो सकता है। अगर यह दावा सही साबित होता है तो फोन अपने सेगमेंट में काफी मजबूत परफॉर्मेंस दे सकता है। फोटोग्राफी के लिए Poco X8 Power में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है।
Poco X8 Power को मजबूती के मामले में भी खास बनाया जा सकता है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिल सकती है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिहाज से यह फोन काफी मजबूत हो सकता है। इसकी मोटाई करीब 8.68mm बताई गई है।