Apple का अक्टूबर धमाका! टचस्क्रीन MacBook Pro से OLED iPad Mini तक आएंगे नए डिवाइस

Apple का अक्टूबर धमाका! टचस्क्रीन MacBook Pro से OLED iPad Mini तक आएंगे नए डिवाइस

• 28 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में Apple का खास इवेंट, नए MacBook और iPad में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

• M6 चिप और OLED डिस्प्ले पर टिकी दुनिया की नजरें

• अब स्क्रीन छूकर चलाएंगे MacBook! Apple के नए लैपटॉप में मिल सकता है बड़ा बदलाव

• OLED डिस्प्ले और M6 चिप का दम! Apple के नए डिवाइस पर टिकी दुनिया की नजर

टचस्क्रीन MacBook Pro से बदलेगा लैपटॉप इस्तेमाल करने का अंदाज?

• Apple की नई चाल! OLED स्क्रीन, टच कंट्रोल और AI फीचर्स से बदल सकती है डिवाइस की दुनिया

टेक्नोलॉजी की दुनिया में Apple एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। अक्टूबर 2026 के आखिरी दिनों में कंपनी कई नए प्रोडक्ट पेश कर सकती है। इनमें टचस्क्रीन वाला नया MacBook Pro, M6 चिप से लैस iMac और OLED डिस्प्ले वाला iPad Mini शामिल हैं। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने 28 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में कुछ मीडिया प्रतिनिधियों को प्रोडक्ट इवेंट के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि, इस बार पारंपरिक लाइवस्ट्रीम के बजाय प्रोडक्ट्स का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया जा सकता है।

इन संभावित लॉन्च में सबसे ज्यादा चर्चा टचस्क्रीन MacBook Pro की है। अगर Apple इस फीचर को पेश करती है, तो MacBook इस्तेमाल करने का अनुभव पहले से काफी अलग हो सकता है।

Apple नए MacBook Pro के डिजाइन में बड़े बदलाव कर सकती है। इसमें मौजूदा मिनी-LED पैनल की जगह OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। नए 14 इंच और 16 इंच के मॉडल पहले के मुकाबले पतले और हल्के भी हो सकते हैं। टचस्क्रीन की सुविधा मिलने पर यूजर्स कीबोर्ड और ट्रैकपैड के साथ स्क्रीन को छूकर भी कुछ काम कर सकेंगे। हालांकि शुरुआती OLED MacBook Pro मॉडल में M5 Pro और M5 Max प्रोसेसर दिए जा सकते हैं। Apple के संभावित लॉन्च की सूची में M6 चिप से लैस 14 इंच का MacBook Pro भी शामिल है। कंपनी 24 इंच के नए iMac पर भी काम कर सकती है। नए iMac में M6 प्रोसेसर, नए कलर ऑप्शन और बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

Apple के नए iPad Mini को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं। अगली पीढ़ी के इस टैबलेट में OLED डिस्प्ले के साथ A20 Pro चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा लैंडस्केप ओरिएंटेशन वाला फ्रंट कैमरा, बेहतर स्पीकर और पानी से बचाव के लिहाज से बेहतर डिजाइन मिलने की संभावना है।

नए हार्डवेयर के अलावा Apple अक्टूबर में सॉफ्टवेयर अपडेट भी जारी कर सकती है। जहां टचस्क्रीन MacBook Pro, M6 iMac और OLED iPad Mini अभी संभावित लॉन्च की सूची में हैं, वहीं Apple ने iPhone Duo की भारत में उपलब्धता 23 अक्टूबर से शुरू होने की घोषणा की है। इसके लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होने की जानकारी दी गई है। कंपनी ने अक्टूबर के अंत तक Mac Studio में 512GB यूनिफाइड मेमोरी कॉन्फिगरेशन उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है।