Renault India की रफ्तार तेज, सितंबर में बिक्री 20% उछली; 3339 गाड़ियां बिकीं

Renault India की रफ्तार तेज, सितंबर में बिक्री 20% उछली; 3339 गाड़ियां बिकीं

• 9 महीने में 35,378 यूनिट की बिक्री, सालाना सेल्स में 36.6 फीसदी की बढ़ोतरी

• Renault का इंटरनेशनल एक्सपोर्ट नेटवर्क अब 16 देशों तक पहुंचा

Sri Lanka के लिए पहली खेप में 100 वाहन भेजे गए

सितंबर में नई Triber 100PS लॉन्च
 

गुरुग्राम, 1 अक्टूबर 2026: Renault India ने सितंबर 2026 में 3,399 कारों की बिक्री दर्ज की। अगस्त 2026 की तुलना में कंपनी की बिक्री में 20% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने त्योहारी सीजन की शुरुआत मजबूत बिक्री के साथ की है। जनवरी से सितंबर 2026 के बीच Renault India ने कुल 35,378 यूनिट बेचीं। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की बिक्री 25,886 यूनिट थी। इस तरह इस साल Renault India की बिक्री में 36.6% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Renault India ने सितंबर में Sri Lanka को वाहनों का निर्यात फिर शुरू किया। इसके लिए कंपनी ने AMW Motors के साथ साझेदारी की है। इसके साथ Renault का इंटरनेशनल एक्सपोर्ट नेटवर्क अब 16 देशों तक पहुंच गया है। Sri Lanka के लिए पहली खेप में 100 वाहन भेजे गए हैं। इनमें नई Triber, Kwid और Kiger शामिल हैं।

Renault India ने सितंबर में नई Triber 100PS लॉन्च की। इसकी शुरुआती कीमत 7.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

नई Triber में 100PS का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। इसमें 7 लोगों के बैठने की सुविधा के साथ ज्यादा स्पेस और बेहतर ड्राइविंग पर ध्यान दिया गया है। यह 4 मीटर से छोटी कार है, इसलिए इसे टैक्स से जुड़े फायदे भी मिलते हैं।

Renault India अब अपनी हाइब्रिड कार भी लाने की तैयारी में है। कंपनी 17 अक्टूबर 2026 को Duster Strong Hybrid E-Tech 160 पेश करेगी। यह भारत में Renault का पहला हाइब्रिड पावरट्रेन होगा।s

Renault India की देशभर में करीब 638 Sales और Service Touchpoints हैं। इनमें 200 से ज्यादा Workshop on Wheels भी शामिल हैं। कंपनी की Chennai के Oragadam स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की सालाना उत्पादन क्षमता 4.8 लाख यूनिट है।