मई में Renault का मेगा धमाका, कारों पर 88000 तक बचत के ऑफर्स की बरसात

नई दिल्ली: मई 2026 में Renault ने अपनी लोकप्रिय कारों Renault Kiger, Renault Triber और Renault Kwid पर जोरदार डिस्काउंट ऑफर शुरू कर दिए हैं। इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट बेनिफिट और ग्रामीण लाभ समेत कई फायदे मिल रहे हैं। Renault की ओर से दिए जा रहे ये ऑफर 31 मई 2026 तक वैध रहेंगे, हालांकि अलग-अलग शहरों और डीलरशिप के हिसाब से इनमें बदलाव हो सकता है।

Renault Kiger पर कंपनी सबसे ज्यादा फायदा दे रही है। अगर ग्राहक 2026 मॉडल का नया स्टॉक खरीदता है तो उसे कुल 65,000 रुपये तक की राहत मिल सकती है। यह फायदा अलग-अलग ऑफर्स को जोड़कर बनता है, जैसे सीधे कीमत में कटौती यानी कैश डिस्काउंट, पुरानी कार बदलने पर एक्सचेंज बोनस, पुराने Renault ग्राहक होने पर लॉयल्टी बोनस, नौकरीपेशा लोगों के लिए कॉरपोरेट डिस्काउंट और ग्रामीण ग्राहकों के लिए अलग लाभ। कार खरीदते समय ग्राहक को कई तरफ से बचत मिलेगी। कार नई ही होगी, लेकिन उसका मैन्युफैक्चरिंग ईयर 2025 होगा। कंपनी ऐसे पुराने स्टॉक को जल्दी बेचने के लिए और ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। इसलिए Kiger पर फायदा बढ़कर 88,500 तक पहुंच रहा है।

Renault Triber के 2026 के स्टॉक पर 45,000 तक का फायदा और 2025 स्टॉक पर ₹60,000 तक की बचत मिल सकती है। Triber एक 7-सीटर कार है, इसलिए कम बजट में बड़ी फैमिली के लिए यह अच्छा विकल्प मानी जाती है।

कंपनी के अनुसार अगर कोई ग्राहक 2026 स्टॉक वाली Renault Kwid खरीदता है, तो उसे कुल 40,000 रुपये तक की बचत मिल सकती है। इसमें कार की कीमत में सीधे 10,000 रुपये की कटौती होती है। अगर ग्राहक पहले से Renault की कार इस्तेमाल कर रहा है, तो उसे 15,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस मिल सकता है। नौकरीपेशा या कुछ खास कंपनियों में काम करने वाले ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों के लिए ₹4,000 तक का अतिरिक्त लाभ रखा गया है। Renault की नई लॉन्च हुई Duster SUV पर फिलहाल कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा। इसका कारण यह है कि नई लॉन्च हुई कारों की बाजार में डिमांड ज्यादा रहती है, इसलिए कंपनियां शुरुआती समय में उन पर ऑफर नहीं देतीं।