10,000mAh की महाबैटरी वाले vivo S2 FE की बिक्री शुरू, कीमत 38,999 रुपये से शुरू

10,000mAh की महाबैटरी वाले vivo S2 FE की बिक्री शुरू, कीमत 38,999 रुपये से शुरू

• चार्जिंग की टेंशन खत्म! 32 घंटे लाइवस्ट्रीम का Guinness रिकॉर्ड

• vivo S2 FE में मिलेगा 50MP Sony कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

• गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के शौकीनों के लिए आया vivo S2 FE

स्मार्टफोन में बार-बार चार्जिंग की झंझट से परेशान हैं तो vivo का नया S2 FE आपका ध्यान खींच सकता है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन 10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ 20 अक्टूबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये रखी गई है। फोन ने 32 घंटे 37 मिनट तक लगातार इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट टेस्टिंग लाइवस्ट्रीम के लिए Guinness World Records का खिताब हासिल किया है।
vivo S2 FE में बड़ी बैटरी के साथ स्टाइलिश डिजाइन, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और AI कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी को सात साल तक की लाइफ के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें छह-लेयर बैटरी प्रोटेक्शन भी मिलता है। रिवर्स चार्जिंग फीचर की मदद से दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
vivo S2 FE में 1.5K रेजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स (HBM) तक है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलते हैं। यह Stellar Green, Zen White और Titan Black कलर में उपलब्ध होगा।
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50MP का Sony सेंसर वाला मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें AI Erase जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से तस्वीरों में अनचाही चीजों को हटाया जा सकता है।
फोन में MediaTek Dimensity 7300e 5G प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसका AnTuTu स्कोर 9 लाख तक है। लंबे समय तक गेमिंग और दूसरे भारी कामों के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए इसमें 3,800 वर्ग मिलीमीटर का VC कूलिंग सिस्टम भी मिलता है। 8GB रैम वाले वेरिएंट में एक्सटेंडेड रैम के जरिए 16GB तक और 6GB रैम वाले मॉडल में 12GB तक रैम का दावा किया गया है।
vivo S2 FE में IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी रखता है। फोन OriginOS 6 पर चलता है, जिसमें Origin Island, Private Space और Shake and Share जैसे फीचर्स मिलते हैं।
vivo S2 FE के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 42,999 रुपये में मिलेगा। बिक्री 20 अक्टूबर से vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart, Amazon और पार्टनर रिटेल स्टोर पर शुरू होगी।
लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा पार्टनर के जरिए जीरो डाउन पेमेंट जैसे लाभ दिए जाएंगे। ऑनलाइन खरीदारी पर भी चुनिंदा बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी जैसे फायदे मिल सकते हैं। ऑफर की शर्तें प्लेटफॉर्म और रिटेलर के अनुसार अलग-अलग होंगी।