फेस्टिव सीजन से पहले SAMSUNG Galaxy Tab S10+ 17,000 रुपये तक सस्ता

फेस्टिव सीजन से पहले SAMSUNG Galaxy Tab S10+ 17,000 रुपये तक सस्ता

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन से पहले Samsung ने अपने प्रीमियम टैबलेट Galaxy Tab S10+ पर खास ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी ने इसके Wi-Fi और 5G दोनों वेरिएंट की कीमत में 17,000 रुपये तक की कटौती की है। ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। Galaxy Tab S10+ का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला Wi-Fi मॉडल अब 88,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसकी पुरानी कीमत 1,05,999 रुपये थी। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला 5G मॉडल अब 1,03,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी पुरानी कीमत 1,20,999 रुपये थी। कंपनी का यह प्रीमियम टैबलेट सिर्फ विडियो देखने या इंटरनेट चलाने तक सीमित नहीं है। इसे ऑफिस के काम, पढ़ाई, क्रिएटिविटी, मनोरंजन और स्मार्ट होम कंट्रोल जैसे कई कामों को एक ही डिवाइस से संभालने के लिए तैयार किया गया है। इसमें बड़ा Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, S Pen और कई AI फीचर्स मिलते हैं।

Samsung ने टैबलेट को EMI पर खरीदने का विकल्प भी दिया है। Wi-Fi मॉडल के लिए बैंक के जरिए नो-कॉस्ट EMI 14,833 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। NBFC के जरिए यह रकम 7,417 रुपये प्रति माह और Samsung Finance+ के जरिए 6,877 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। Samsung Finance+ विकल्प में 15 फीसदी डाउन पेमेंट लागू है। वहीं 5G मॉडल के लिए बैंक के जरिए EMI 17,333 रुपये प्रति माह, NBFC के जरिए 8,667 रुपये प्रति माह और Samsung Finance+ के जरिए 8,036 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। इस विकल्प में भी 15 फीसदी डाउन पेमेंट की शर्त है।

Galaxy Tab S10+ में 31.47 सेमी का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट में चार स्पीकर दिए गए हैं और AI आधारित Dialogue Boost फीचर आवाज को ज्यादा स्पष्ट बनाने में मदद करता है। टैबलेट के साथ मिलने वाला S Pen काम और क्रिएटिविटी दोनों को आसान बनाता है। Samsung का Note Assist फीचर AI की मदद से बोले गए कंटेंट को टेक्स्ट में बदलने और लंबे नोट्स का सार तैयार करने में मदद करता है।

Galaxy Tab S10+ में Google का Circle to Search फीचर भी दिया गया है। इसके जरिए स्क्रीन पर दिखाई दे रही किसी चीज को सर्किल करके उसके बारे में जानकारी खोजी जा सकती। यह टैबलेट सिर्फ काम और मनोरंजन तक सीमित नहीं है। Samsung के SmartThings प्लेटफॉर्म के साथ इसे स्मार्ट होम हब के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पावर के लिए इसमें 10,090mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।